सन १८९९ से सिद्ध भोले पहाड़ पर शिवरात्रि मेले का आयोजन हो रहा है, यहां भक्त ही पुजारी हैं...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-खुलाड़ी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहां एक पहाड़ी है वहां एक ग्रामीण दभराम सिंह वहां हर साल लगने वाले शिवरात्रि मेले के बारे में जानकारी दे रहे है वो बता रहे है कि सं १८९९ से यहाँ पर मेला का आयोजन हो रहा है, यहाँ पर एक शिला भी है जिस पर मंदिर बनना अभी बाकी है. इस पहाड़ को सिद्ध भोले पहाड़ के नाम से जाना जाता है, यह गोंड आदिवासियों के बड़ा देव का पवित्र स्थान होने के साथ साथ यहाँ पर पहाड़ो में बड़ी बड़ी गुफाएँ भी है. यहाँ पर मन्दिर में कोई पंडित पूजा नहीं करता है भक्त ही यहाँ के पुजारी है, उनका कहना है यहाँ आकर मन्नत मागने से मन्नते पूरी होती हैं इसलिए बहुत श्रद्धालु यहां आते हैं

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

एक दिन दुर्योधन पीपल के पेड़ के नीचे पेशाब कर रहा था...पांच पांडवों पर आधारित कहानी-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी पांच पांडवों की एक पौराणिक कहानी जो दुर्योधन पर आधारित है सुना रहे हैं. एक दिन दुर्योधन पीपल के पेड़ के नीचे पेशाब कर रहा था उसके पेशाब से पीपल का बीज बहने लगा तब एक दासी वहां से गुजरी और हंसने लगी उसने उस समय कुछ भी नहीं कहा उसके बाद वह राज दरबार में दासी को बुलवाया और प्रश्न किया कि तुम मेरे पेशाब करने पर क्यों हँसी इस पर दासी ने जवाब दिया आपके पेशाब करने से जब इस विशाल वृक्ष का बीज बह गया तो ये पांच पाण्डव आपका क्या क्रर लेंगे आप तो इन्हें ऐसे ही समाप्त कर देंगे। यह सुनकर तब दुर्योधन बहुत खुश हुआ और उस दासी को बहुत इनाम दिया | पडियारी@9981622548

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 15th September 2017-

पचास फीसदी हो चुका फसलों का सर्वे – मध्यप्रदेश
धान का समर्थन मूल्य 80 रुपए बढ़ा, खरीदी 15 नवंबर से ही – रायपुर
महाराष्ट्र में 3 सालों में 9,000 किसानों ने की आत्महत्या: राहुल गांधी
भुुगतान का लिखित आश्वासन, लौह अयस्क परिवहन शुरू-

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: सतावर कन्द का औषधीय उपयोग-

जिला-सूरजपूर, (छत्तीसगढ़) से जीतेन्द्र सिंह सतावर (वैज्ञानिक नाम Asparagus racemosus) के लाभकारी गुणों के बारे में बता रहे हैं. सतावर हरी कटीली बहुवर्षीय लता होती है जो पूरे भारत के साथ नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भी पाई जाती है. हिमालय के पर्वतों में यह बहुलता में पाया जाता है. सतावर एक बहुचर्चित जड़ी बूटी है यह एक से दो मीटर लंबा होता है और इसकी जड़ें काफी गहरी होती हैं. सतावर के कन्द का चूर्ण बनाकर दूध के साथ सेवन करने से जिन धात्री स्त्रियों में दूध की मात्रा कम होती है सतावर चूर्ण पीने से उनके स्तन में दूध की मात्रा बढ जाती है, इसके साथ साथ वात पित्त के मरीजो को सहद और सतावर चूर्ण दूध के साथ लेने से लाभ होता है| जीतेन्द्र@7692094917

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: JITENDRA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

तरहे रे नाना रे, नाना रे ना बोले सुआ वो...सुआ लोकगीत -

ग्राम-झुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले एक सुआ लोकगीत सुना रहे है:
तरहे रे नाना रे, नाना रे ना बोले सुआ वो-
बोले रे सुआ वो, तरहे रे नाना रे-
हमारे अंगनवा में बिही कुबेर चार तोड़ चले रे प्रदेश-
हमारे अंगनवा में निम्बू कुबेर चार तोड़ चले रे प्रदेश-
हमारे अंगनवा में केला कुबेर चार, तोड़ चले रे प्रदेश-
अरे वो सुआ रे तोड़ चले प्रदेश...

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: SONG SUKHSAGR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »