चम्पारण सत्याग्रह की सौवीं वर्षगाँठ पर आयोजित गांधी फिल्म फैस्टिवल में देखने लोग नहीं आ रहे...

सरकार ने गांधी पर बने फिल्मों को दिखाने के लिए एक फिल्म शो शुरू किया है जो विभिन्न शहरों में जा रहा है जहां गांधी पर बने फिल्मो को एक साथ देखा जा सकता है पर एक अधिकारी कह रहे हैं कि इसके लिए थियेटर में अधिक भीड़ नहीं हो रही है इसे देखने इक्का-दुक्का लोग ही आ रहे हैं. इससे जुड़े साथी बता रहे हैं कि यद्यपि सरकार ने चम्पारण आंदोलन की १०० वीं वर्षगाँठ के अवसर पर यह अच्छी पहल की है पर सरकार के अन्य हिस्से इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं जैसे शिक्षा विभाग को इसमें बच्चों को भेजना चाहिए था. उनका कहना है कि गाँधी जी जब बिहार आये थे तो उन्होंने किसानों की मदद की थी और इन फिल्मों में यह देखे कि कैसे गाँधी ने बिना हथियार के ब्रिटिश शाशन को भारत से हटाया था| सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: May 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कोयल बसंत में ही कूकती हैं और बाद में भी हमारे आस पास रहती है पर आवाज़ नहीं निकाल पाती...

जय किशोर आज हमें प्रकृति के विभिन्न तौर तरीके के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि बसंत ऋतु में कोयल की कूकने की मीठी बोली सुनाई देती है जिसे सभी बहुत पसंद करते हैं पर वसंत के जाते ही उसका कूकना सुनाई देना बंद हो जाता है तो क्या वसंत के बाद कोयल कहीं चली जाती है? ये बता रहे हैं कि कोयल बसंत ऋतु के बाद भी कही नहीं जाती है, हमारे आस-पास ही रहती है लेकिन मौसम में बदलाव के वजह से उसका गला फट जाता है और वह बोल नहीं पाती है वह सिर्फ बसंत में ही बोल पाती है | वे कह रहे हैं कि वे कोयल की आवाज़ खुद निकालते हैं और वसंत ऋतु में जब वे ऐसा करते हैं तो कोयल उनके पीछे आवाज़ निकालती है पर वसंत के बाद वे कोशिश करती हैं पर आवाज़ निकाल नहीं पाती | जय किशोर@7033911979

Posted on: May 23, 2017. Tags: JAY KISHOR SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पेंड्रा, गौरेला, मरवाही में शुरू (गोंडी भाषा म

ग्राम जमुड़ी, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश से सुमनलता सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बता रही है, आज शुरू हुई यह यात्रा बिलासपुर जिले के पेंड्रा, गौरेला और मरवाही ब्लाक में अगले एक माह में लगभग सौ गाँव में जाएगी :प्रथम पांच दिन के कार्यक्रम इस प्रकार है :दिनांक २२ एवं २३ को ग्राम पंचायत धनोली आश्रित ग्राम करन्गरा, वेद्खोद्रा, मडिया कछार, छुलिया पानी, पकरी कछार, खट्टी डबरा दिनांक  २४ एवं २५ को ग्रामपंचायत  चुकती पानी,  आश्रित ग्राम ताडपतरा, पकरिया, पड़वनिया एवं इनके आश्रित पारा मोहल्ला दिनांक २६ एवं २७  को ग्राम पंचायत केवची आश्रित ग्राम आमाडोब,पीडाह, बानघाट, २५ तारीख को अगले पांच दिनों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जावेगी | सुमनलता@7587352295

Posted on: May 22, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA

Today's News from newspapers in Gondi : 22nd May 2017 -

हल्बा में जगह-जगह गंदगी, ग्रामीण परेशान – कांकेर छत्तीसगढ़-
रोज एक पौध लगाकर करेंगे दिन की शुरूआत – छिंदवाड़ा-
माड़िन नदी में पुल निर्माण की मंजूरी – नारायणपुर छत्तीसगढ़ -

Posted on: May 22, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

गोडवाना में उठे तूफान, अब जागो लडिका जवान...गीत -

ग्राम-देवरी, पोस्ट व थाना-चंदोरा जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
गोडवाना में उठे तूफान अब जागो लडिका जवान-
मेहनत हमारी पूंजी है तुम्हारी लुटेरो की होगी पहचान-
ये घूसखोरी अधिकारी करते परेशान...

Posted on: May 22, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »