Today's News from newspapers in Gondi : 09th June 2017 -
ऑनलाइन प्रवेश 17 तक – भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़-
महिला आईटीआई में 12 जून तक जमा कर सकते हैं फार्म – आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून – कांकेर-
आदिवासियों की संस्कृति दुनिया में श्रेष्ठ – खरगोन। नईदुनिया मध्यप्रदेश – बालोद जिले में 25 समितियों में भरे गए नामांकन – बालोद/दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ – किसानों के महाराष्ट्र बंद का मिलाजुला असर, कड़ी सुरक्षा में मुंबई पहुंचे दूध टैंकर – मुंबई/पुणे महाराष्ट्र -
Posted on: Jun 09, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
Impact: Got our hand pumps repaired after recording message on CGnet...
हमारे गाँव में हैंडपंप खराब था पानी की बहुत समस्या थी फिर सीजीनेट स्वर में रिपोर्ट करने के बाद वह ठीक हो गया है यह ग्रामवासी विक्कू पटेल ग्राम-बेलगहना,जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं. उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर उन लोगों ने कई बार सरपंच सचिव के यहां गुहार लगाई थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तब उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करवाया और सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील की थी जिसके बाद सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर दबाव डाला इसके लिए ये सीजीनेट सुनने वाले साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद कर रहे है जिन्होंने उनकी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियो से अपील की |पटेल@9165741356
Posted on: Jun 08, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIKKU PATEL
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठियावात का इलाज
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम गठिया-वात की औषधि के बारे में बता रहे हैं, आज के वातावरण के चलते लोगों को गठिया की समस्या एक आम बात है और इसका उपचार भी हमारे आसपास मिल सकता है. वे बता रहे हैं कि इसके लिए जंगल में पाए जाने वाली वनस्पति वन सिंघाड़ा जिसकी पत्तियां हरी व लम्बी चौड़ी होती है इसकी जड़ जो एक कंद के रूप में होती है उसको लाकर अच्छी तरह धोकर आग में आलू की तरह गाड कर पकाएं और सुबह खाली पेट एक से दो माह तक खाएं इससे गठियावात में आराम मिलेगा और अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर पर कॉल करके निदान पा सकते हैं | सग्गन मरकाम@9479003194.
Posted on: Jun 08, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 08th June 2017 -
राज्य सरकार करेगी देशी गोवंश का संरक्षण एवं संवर्धन : कृषि मंत्री – जयपुर/सीकर-
30 जून के बाद वाहन चलाते नाबालिग मिला तो अभिभावक पर होगी कार्रवाई -हरियाणा-
इन बच्चों का स्कूल में आना मना है – नागपुर महारष्ट्र – आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे, आधा दर्जन से अधिक इलाके अंधेरे में रहे – रायपुर नईदुनिया छत्तीसगढ़-
Posted on: Jun 08, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
Impact: Anganwadi worker started behaving 15 days after CGnet report...
ग्राम-चैनपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से प्रमोद प्रजापति बता रहे है कि गांव में आँगनवाड़ी भवन बन गया था उसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर में आंगनवाडी लगाती थी इसकी वजह से बच्चों को बहुत समस्या होती थी, जब गाँव के लोगो के द्वारा उन्हें बोला गया कि आँगनवाड़ी भवन बन चुका है उसके बाद भी आप ऐसा क्यों कर रहे है तो इन्होने कहा हम जब भी चलाएंगे अपने घर में चलाएंगे और धमकी दे रही थी कौन हमारा क्या कर लेगा जिस पर लोगो ने सम्बंधित अधिकारियो से शिकायत किया लेकिन इन्होने कुछ नहीं किया तब इन्होने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया इसके बाद 15 दिनों अंदर इनकी समस्या का समाधान हो गया है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है | प्रजापति@9617221649
