लालबहादुर शास्त्री का पुण्य स्मरण...

आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है। इसके लिए पूरे देश को एक और मजबूत होना होगा। हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में उसी समर्पण, उसी उत्साह और उसी संकल्प के साथ काम करना होगा जो रणभूमि में एक योद्धा को प्रेरित और उत्साहित करती है। -लाल बहादुर शास्त्री
एक धर्मनिरपेक्ष, मजबूत भारत का सपना देखने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पाकिस्तान पर निर्णायक विजय के बाद 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद में रहस्यमय राजनीतिक षड्यंत्रों की बलि चढ़ गए थे। उनकी असामयिक मृत्यु की गुत्थी आज भी अनसुलझी है या अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के हवाले से जान-बूझकर अनसुलझी छोड़ दी गई है। देश के इस सबसे सरल, सबसे ईमानदार राजनेता की पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की भावभीनी श्रद्धांजलि...

Posted on: Jan 12, 2018. Tags: SUNIL KUMAR

श्रीराम जयराम जय-जयराम...भक्ति गीत -

ग्राम-डेढ़खोह्का, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से हिरोशनी यादव एक भक्ति गीत सुना रही है:
श्रीराम जयराम जय-जयराम-
कौशलिया के प्यारे राम-
दशरत राज दुलाहरे राम-
श्रीराम जयराम जय-जयराम...

Posted on: Jan 12, 2018. Tags: HIROSHANI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

गुरु लिंगो महराज,गुरु लिंगो महराज...गोंडवानी गीत

तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवानी गीत सुना रहा हैं:
सेवा-जोहार कर लिंगो जी-
लेहूँ चरण चित लाय-
वाणी मा मोर विराजो देवा-
मोला ज्ञान देव बतलाय-
गुरु लिंगो महराज,गुरु लिंगो महराज-
भूले के रस्ता बताई दे-
भूले के रस्ता बताई दे बाबा-
बाबा भूले के रस्ता बताई दे-
ये भुइया के रहवासी धर्म भुलाये रे...

Posted on: Jan 12, 2018. Tags: KALIRAM DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Toilet construction work started in our village after CGnet report...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट मध्यप्रदेश से जगदीश मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव में शौचालय बना रहे थे और 6 शौचालय बने भी है और बाकि नही बन पा रहे थे तो उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड किये थे करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाया तो उसके कुछ माह बाद शौचालय बनना चालू हो गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@9479416334.

Posted on: Jan 12, 2018. Tags: JAGDISH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

जाड हर क्रिकेट कसन चौका छक्का मारत हे...ठण्ड पर कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी ठण्ड के मौसम पर छत्तीसगढ़ी भाषा में एक कविता सुना रहे है:
जाड हर क्रिकेट कसन चौका छक्का मारत है-
बुढा बाबा और तर्रा के आँख म घोसिला बारत हे-
बूढी दाईला टोटा फाड़ के जोर-जोर हाकत हे-
डोकरी हो डोकरी तुम लकरी जिटका थोड़े चुन तो-
हड्बड जाड कृत आवे आगी पानी गलो टरत आवे-
हंगरी-हंगरी टरावत आवे जाड घेरा घबरावत आवे...

Posted on: Jan 12, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »