आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कुकुर खांसी का घरेलू उपचार -

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू आज कुकुर खांसी के बारे में जानकारी दे रहे है: खांसी और सर्दी मौसम के उतार चढाव के कारण होता है | उसके हर्रा के फड के चूर्ण को गुड के साथ ले यह वात रोगी, कफ़ रोगी, पीत रोगी सब प्रकार के रोग में भी रामबाण काम करता है| और दूसरी औषधि 5 नग लौंग भुन ले आग में हल्का सा और 6 नग बड़ा-बड़ा श्यामा तुलसी के पत्ता उसको चबाकर खाने से सर्दी खांसी ठीक हो जाता है| बीच-बीच में पानी के साथ में एक चम्मच शहद घोलकर पीने से शरीर का जो कफ़ है बाहर निकलकर सर्दी को कम करता है| वैद्य अमित महिलाओ के लिए यह दवाई बनाते है और पुरुष के नामर्द की दवा नसुपंकता सभी प्रकार के लिए नि:शुल्क दवाई बनाते है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8964931287.

Posted on: Nov 20, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव कंवलनार में पहले बहुत बन्दर थे, फसल को नुक्सान पहुंचाते थे अब वो जंगल भाग गए हैं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-कवलनार, ब्लॉक और जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है रूपलाल मरावी वहां से गाँव के बुज़ुर्ग हिडमा जी से उसके गाँव के बारे में एक कहानी सुन रहे है हिड़मा जी बता रहे हैं कि कवलनार गाँव में पहले बहुत सारे बन्दर रहते थे और वे बन्दर फसलो का बहुत नुक्सान भी किया करते थे | लेकिन अब सारे बन्दर पहाड़ में भाग गए है और अब वहां पर कुछ बसिंगा बस गए है और अब वहां पर कोई फसल का नुकसान नहीं होता है | प्राचीनकाल से वहां पर आदिवासी समाज के लोग बसे है, अब गाँव सड़क के किनारे है और कुछ तेलंगा लोग भी वहां बसे हैं वे भी बहुत सालों से कंवलनार गाँव में बसे हैं | रूपलाल@7089415537.

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: HIDMA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

मै कहता हूँ भईया नशा छोड़ दे...नशामुक्ति कविता-

ग्राम-केसकाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कैलाश नशा मुक्ति पर एक कविता सुना रहे हैं :
मै कहता हूँ भईया नशा छोड़ दे –
अपने अपनो से रिश्ता जोड़ दे –
शराब पीना सेहत के लिए हानी है – बीवी बच्चे परिवार की बदनामी है – दोस्ती ऐसे से करो जो जीना जानते हैं – ऐसे से दोस्ती मत करो जो पीना जानते हैं...

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: KAILASH KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Illegal sand excavation in Ken river stopped after report on CGnet...

ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे हैं कि केन नदी में लगातार जेसीबी मशीन से बालू का उत्खनन का काम हो रहा था जिसमें वहां के पानी का स्तर गिर रहा था और स्थानीय मज़दूरों को काम नहीं मिल रहा था लेकिन लगातार शिकायत का कोई असर नहीं हो रहा था तब उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास कर इस उत्खनन को अब बंद किया गया है और अब मज़दूरों को काम मिल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की, धन्यवाद दे रहे हैं | साधु सिंह लोधी@9617652699.

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 19th Nov 2017-

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पत्रकारों व वन मंत्री को बैनर-पोस्टर के जरिए दी जान से मारने की धमकी – NDTV इंडिया
दिल्ली : जियो के 4G फीचर फोन के लिए ये चाइनीज कंपनी बनाएगी चिप – नईदुनिया न्यूज़
भोपाल : अब बिजली कनेक्शन भी आधार नंबर से होंगे लिंक – नईदुनिया न्यूज़
छत्तीसगढ़ :रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, किसानों की बैलगाड़ियां तोड़ी – नईदुनिया न्यूज़

कांकेर : अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे 25 गांव के हजारों ग्रामीण, यातायात बाधित – नईदुनिया न्यूज़

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM

« View Newer Reports

View Older Reports »