मलकानगिरी में 300 से अधिक बच्चे मर चुके हैं, सरकार सिर्फ 130 का आंकड़ा बता रही है: आरोप

आदिवासी समाज मलकानगिरी जिला उड़ीसा के सभापति घनश्याम मड़कामी बता रहे हैं कि जापानी एनसेफेलाइटिस बीमारी से अगस्त महीने से 300 से अधिक बच्चों की मृत्यु हो चुकी है यद्यपि सरकार के अनुसार मृतक बच्चों की संख्या 130 बताया जा रहा है । सरकार अब भी टीकाकरण और गाँवों की सफाई पर अधिक काम नहीं कर रही पीड़ित परिवारों को कोई मदद भी नहीं मिल रही है । वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | वे कह रहे हैं कि आप कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें और पीड़ित आदिवासी परिवारों की मदद करें CDMO@9439983250 कलेक्टर@09437030226 ADM@0993728838. घनश्याम मड़कामी@9439759699

Posted on: Dec 05, 2016. Tags: GHANSHYAM MARKAMI SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट रिपोर्ट के बाद अधिकारी आए, कहा बरसात के बाद नलकूप खुद जाएगा, फिर भूल गए...

हम लोग नदी नाले का गंदा पानी पीते है जो बहुत दूर भी पड़ता है क्योंकि हमारे यहाँ नलकूप नहीं है बता रहे हैं ग्राम – देवरी जिला – सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया । वे बता रहे हैं कि मई जून में यह समस्या विकराल हो जाती है इसके लिए मैंने सीजीनेट स्वर में रिपोर्ट रिकॉर्ड कराया था जिसको सुनकर नलकूप विभाग से सम्बंधित अधिकारी हमारे गाँव आये थे और आश्वासन दिया था कि बरसात के बाद आपके गाँव में नलकूप खुदवा दिया जायेगा परन्तु अभी तक नलकूप नहीं खुदवाया है इसलिए आप सभी साथी कृपया इन नम्बरों पर फिर से फ़ोन करके हम गाँव वालों की मदद करे.कलेक्टर@9893509012 नलकूप इंजीनयर@8435790000 एस डी एम्@09424166557. कैलाश सिंह पोया@9575922217

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कैसे कही घरवा के परेशानी जी, मड़वा में चुहवा थे पानी जी...बिहार से गीत

जन आन्दोलनो के राष्ट्रीय समन्वय का 11 वां वार्षिक सम्मलेन दिनांक 2 से 4 दिसम्बर 2016 पटना बिहार में हो रहा है वहां सुनील कुमार के साथ उपस्थित हैं कैमूर जिला के साथी रामलाल जो एक गीत सुना रहे हैं:
कैसे कही घरवा के परेशानी जी, मड़वा में चुहवा थे पानी जी-
कैसे कही घरवा के परेशानी जी, मड़वा में चुहवा थे पानी जी-
खाए के नई ये ना पिए के बाचे पानी, झारा-झारा लोर चुहे इहेव बरिबे का कहानी-
कैसे कही घरवा के परेशानी जी, मड़वा में चुहवा थे पानी जी...

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

एटापल्ली, गढ़चिरोली, महाराष्ट्र में आदिवासी सांस्कृतिक-राजनैतिक सम्मलेन के लिए आमंत्रण...

जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से उत्तम अटाला गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि 4 और 5 दिसंबर को वन विभाग एटापल्ली में एक आदिवासी महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है इसमें गड्चिरोली के इतिहास, पेसा, वन अधिकार पर भी चर्चा होगी और रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । वहां कई इलाकों के ग्राम सभाओं का मान्य कराना है सांस्कृतिक ठाकुरदेव की महापूजा भी होगा । वे आव्हान कर रहे हैं कि आदिवासी युवक-युवती ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में शामिल हों और धर्म संस्कृति को जीवित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने का आव्हान वे सूरजगढ़ तोड्सा इलाका पारम्परिक गोटुल समिति एटापल्ली की और से भी आव्हान करते हैं | उत्तम अटाला@9404294578

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: Gondi UTTAM ATALA

गोंडवाना आदिवासी महासम्मेलन के लिए 1 किलो चावल और 10 रू के आर्थिक सहयोग की अपील...

ग्राम जजावल, तहसील एवं ब्लाक प्रतापपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सुखसागर सिंह पावले बता रहे हैं कि उनके यहां ग्राम नरोला में दिनांक 10/12/2016 को आदिवासी गोंडवाना महासम्मेलन रखा गया है जिसमे सामाजिक सांस्कृतिक और राजनैतिक कार्यक्रम चलेगा जहाँ पर गोंडवाना गणतन्त्र पार्टी के महासचिव श्यामसिंह मरकाम आ रहे है तथा कलाकार प्रेमशाय मरावी मंडला जिला मध्यप्रदेश से आ रहे हैं जो रात्रिकालीन कार्यक्रम देंगे । सभी साथियों से अपील है कि वे १ किलो चावल और १० रू का सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं । अधिक से अधिक से युवा-युवती साथियों को उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की भी अपील वे कर रहे हैं । सुखसागर सिंह पावले@9669383380

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »