मैं चिन गए रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास...गोंडवाना गीत
ग्राम भेड़िया, पोस्ट भेड़िया, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से गोंडवाना राजकुमार पोया गोंडवाना समाज से जुड़ा एक गीत सुना रहे हैं:
मैं चिन गए रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास-
गोंडवाना के राज मा, भेड़िया के ताज मा-
मैं चिन गए रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास-
भाषा ला गयेव, धर्म ला जान गयेव-
मैं तो जान गयेव रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास-
शक्ति ला जान गयेव, भक्ति ला मान गयेव-
मैं जान गयेव रे गोंडवाना, गोंडी धर्म इतिहास-
गोंडवाना के राज मा, भेड़िया के ताज मा...
Posted on: Dec 06, 2016. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER
किसी समाज में प्रगति का पैमाना उस समाज में महिलाओं की स्थिति होनी चाहिए: डा आंबेडकर...
वंचितों और महिलाओं के हक़ में आवाज़ उठाने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन 6/12/1956 को हुआ था लेकिन उनके द्वारा कही गई हर बात से हिन्दुस्तान के हर व्यक्ति को प्रेरणा मिलती है बता रहे हैं सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से । वे बता रहे हैं कि जैसे आंबेडकर जी के द्वारा यह कहा गया कि मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारा सिखाता है । मानव का बौद्धिक विकास मनुष्य अस्तित्व का परम लक्ष्य होना चाहिए । एक महान व्यक्ति प्रतिष्टित व्यक्ति से अलग होता है क्योकि वह समाज का सेवक बनने को तैयार रहता है । किसी भी समाज की प्रगति का पैमाना उस समाज में महिलाओं की स्थिति से आंका जाना चाहिए । सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Dec 06, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बघवा तेरे राज में लुट गये भ्रष्टाचारी...नोटबंदी के समर्थन में गीत
जिला कवर्धा (कबीरधाम) छत्तीसगढ़ से कमलेश तिवारी डमरूवाले वर्तमान में हुए नोट बंदी के समर्थन में एक गीत सुना रहे हैं इनका मानना है कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा :
बघवा तेरे राज में लुट गये भ्रष्टाचारी-
नोट बदल कर देश बदलकर कर दी विश्वगुरु की तैयारी-
छाई ख़ुशी घर आंगन गरीब की, धनवान के घर मारामारी-
ब्रम्ह अस्त्र चला दी तुमने, कर दो काम बारी-बारी-
बघवा तेरे राज में लुट गयें भष्टाचारी-
Posted on: Dec 06, 2016. Tags: KAMLESH TIWARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का ट्रांसफार्मर तीन महीने पहले जल गया है, बिजली नहीं है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...
हमारे गाँव में पिछले तीन महीने से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण बिजली नहीं है, बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं पर अधिकारी बार बार आवेदन करने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कह रही हैं राधा कुमारी सिंह ग्राम पकौरी, ब्लाक मनेद्रगढ़, पोस्ट केलहारी, तहसील मनेद्रगढ़, जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से जी । वे कह रही हैं कि उनके गाँव के दो मोहल्ले घोघराटोला तथा स्कूलपारा में तीन महीने पूर्व बिजली ट्रान्सफार्म ख़राब हो गया था जिसका शिकायत सरकारी विभागों में कई बार की गई है पर कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं । वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि आप बिजली विभाग केलहारी में 09907820078 पर फोन कर के दबाव डालें और उनकी मदद करें। राधा कुमारी सिंह@8718959765
Posted on: Dec 06, 2016. Tags: RADHA KUMARI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
गोंडवाना के किला-महल, गोंडवाना के किला महल...गोंडवाना गीत
ग्राम-बाजरा, थाना-बसनपुर, तहसील वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से शुभाग राज गोंडवाना से संबधित एक गीत सुना रहे हैं :
गोंडवाना के किला-महल, गोंडवाना के किला महल-
गोंडवाना के किला महल, आज मुर्दा हो गय ना, हाँ हाँ हाँ-
गोंडवाना के किला महल, आज से मुर्दा हो गये ना-
मन मन गुनत रैथे किला-महल राते-दिन, आज मैं सुन्ना होगेंव राजा-रानी बिन-
फूल जैसन खिलल चेहरा, आज मुर्दा होगे ना हाँ हाँ हाँ-
गोंडवाना के किला महल आज से जुदा हो गये ना...
