वनांचल स्वर : आंखो की कमजोरी कम करने का घरेलू उपाय
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आँखों की रोशनी बढ़ाने की औषधि बता रहे हैं, जिनको देखने में किसी प्रकार से दिक्कत होती है रोशनी कमजोर होती है वे बादाम 200 ग्राम, अखरोट 100 ग्राम, नारियल का चूरा 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम इन सब को साफ कर पीस ले और बने हुए चूर्ण को सुरक्षित रख लें| भोजन के 2 घंटे बाद एक-एक चम्मच दिन में दो बार प्रयोग करे, दवा का सेवन करने के बाद पानी, दूध अदि का सेवन ना करें, सेवन के दो घंटे बाद दूध या पानी पी सकते हैं| नियमित 4 माह तक सेवन करना लाभकारी है, आंखो में गुलाब जल की दो-दो बूंद दिन में दो बार डाल सकते हैं| भोजन में तेल, मसाला, मिर्च, खटाई आदि का प्रयोग ना करें | वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
मादर बजाहूँ कर्मा ताल मा, आजाबे रानी लुढूटोला गाँव मा...कर्मा गीत
ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुगदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
मादर बजाहूँ कर्मा ताल मा, आजाबे रानी लुढूटोला गाँव मा-
मादर के संग मा तै झुमका ला बजाबे ओ-
मादर के ताल मा तै पैरी ला मिलाबे ओ-
मादर बजाहूँ कर्मा ताल मा, आजाबे रानी लुढूटोला गाँव मा...
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
वृंदावन का पेडा मीठा लगे गोपला तै दही...बघेली फाग गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार एक बघेली फाग गीत सुना रहे हैं :
वृंदावन का पेंडा मीठा लगे गोपला तै दही-
मागय श्याम ललिता से-
दही दै दै सखी मागय श्याम ललिता-
वृंदावन का पेंडा मीठा लगे गोपला तै दही-
मागय श्याम ललिता से...
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: SHIVE KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 1st March 2018 -
नई दिल्ली : पांचवी अनुसूची’ एवं आदिवासियों की वर्तमान स्थिति एवं उनकी समस्याओ पर विस्तृत चर्चा – नईदुनिया
भोपाल : शिवराज सरकार का अाखिरी बजट आज: गांवों में हॉस्पिटल खोलने पर 50% सब्सिडी देने की तैयारी – दैनिक भास्कर
आदिवासियों को कब शामिल किया जाएगा नए भारत की तस्वीर में ? – प्रभात
जगदलपुर . छत्तीसगढ़ : बढ़ती महंगाई में क्या आप मात्र 1200 में घर चला सकते हैं, अगर नहीं तो पढि़ए ये खबर – NDTV
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
हमर बुढा देवतला मनाये समाज में ख़ुशी छाये...सरना पूजन गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं उनके इलाके में कोट्राही पडारी में 21 को सरना पूजन हैं, वहां का निमंत्रण दे रहे हैं और उसके बारे में एक गीत सुना रहे हैं:
हमर बुढा देवतला मनाये समाज में ख़ुशी छाये-
संगी रे समाज में ख़ुशी छाये-
पांच गोत्र सगा नियम ला बनाबो-
पांच कलश में दीप जलाबो-
हमर बुढा देवतला मनाबो...
शरण में बुढा देव देवतला मनाबो-
शम्भु गौरा, लिंगो, कुपार नियम बनाबो-
हमर बुढा देवतला मनाबो...
