ताता अंगना में साहेब चंदन के बिरिचय...गीत
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
काकर अंगना में साहेब चंदन के बिरिचय-
ताता गुरु घर जातें ताता फल ला पातेन-
ताता अंगना मा साहेब चंदन के बिरिचय-
वो ही बिरिचय तरी जातेन ताता फल ला पातेन-
ताता अंगना मा साहेब चंदन के बिरिचय...
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
री री लो यो री लो या री ला री री...गोटुल से नृत्य गीत
ग्राम-मरकाबेड़ा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से रामदाई वड्डे एक गोंडी गीत प्रस्तुत कर रही हैं. यह गीत आदिवासी समाज के युवक-युवतियां गोटुल में नृत्य करते समय गाती हैं:
री री लो यो री लो या री ला री री-
ये बन्दा रो ला ये चुंगर ये आ यो बन्दा रो ला...
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: RAMDAI WADDEY
Impact: Our handpump got repaired after report on CGnet, We are very happy...
ग्राम-पड़री, तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके गांव में हैण्डपंप खराब था और अधिकारी नहीं सुन रहे थे, जिसके कारण गर्मी के समय में पानी की बहुत समस्या थी, जिसे फिर उन्होंने सीजीनेट में रिकार्ड किया था. आज से 5 दिन पूर्व हैण्डपंप में कर्मचारी पाईप लगा दिए है, जिससे अब भरपूर पानी आना शुरू हो गया है, ग्राम वासियो को पानी की समस्या नहीं है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी बात को अधिकारियों के पास पहुंचाया और समस्या को हल करने में मदद किये | बृजेश कुमार यादव@9713785423.
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: BRIJESH KUMAR YADAV HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER
री री री लायों री री रीला री री री लायों री री रीला...गोंडी गीत
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)से बेलोसा के साथ लहरों गोंडी में गीत सुना रही हैं | इस गीत का अर्थ है आदिवासी का आंगा देव को नमस्ते करते हुए इस गीत को गया जाता है:
री री री लायों री री रीला री री री लायों री री रीला-
छाय री री री रीला रीला -छाय री री री रीला रीला-
जोहार-जोहार लिगों मुदिया,जोहार-जोहार लिगों मुदिया-
निकुन जोहार लागी रा-हे बाबा निकुन जोहार लागी रा-
री री री लायों री री रीला री री री लायों री री रीला-
जोहार-जोहार बुढा मुदिया,जोहार-जोहार बुढा मुदिया-
निकुन जोहार लागी रा-हे बाबा निकुन जोहार लागी रा-
री री री लायों री री रीला री री री लायों री री रीला-
छाय री री री रीला रीला -छाय री री री रीला रीला-
जोहार-जोहार खंडा मुदिया,जोहार-जोहार खंडा मुदिया-
निकुन जोहार लागी रा-हे बाबा निकुन जोहार लागी रा-
री री री लायों री री रीला री री री लायों री री रीला-
छाय री री री रीला रीला -छाय री री री रीला रीला-
जोहार-जोहार जिम्मीदरीन,जोहार-जोहार जिम्मीदरीन-
निकुन जोहार लागी रो -हे याया निकुन जोहार लागी रो-
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: BELOSA
वनांचल स्वर : अर्जुन की छाल से हड्डी जोड़ का उपाय
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकांत शर्मा आज हम लोगो को हड्डी टूटने पर हड्डी जोड़ने का एक ग्रामीण घरेलू उपचार बता रहे है जिसका प्रयोग बहुत से गाँव के लोग लम्बे समय से करते आये हैं और इसका फायदा उठाया है, इससे उनका खर्च भी बचता है. अर्जुन की छाल का महीन चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में दिन में तीन बार एक कप दूध के साथ कुछ हफ्तों तक सेवन करने से हड्डी जल्दी जुड़ जाती है | हड्डी जहाँ टूटी हो वहां पर छाल को घी में पीसकर लेप करें और पट्टी बांधकर रखे उससे भी हड्डी जल्दी जुड़ जाती है | अधिक जानकारी के लिए वैद्य चन्द्रकांत शर्मा@9893327457.
