के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ...भजन

ग्राम-बरेतीकला, पोस्ट-अमगंवा, थाना-पनमार, ब्लाक,तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ-
आवत के बेरिया सब केऊ जाने, घर घर बजत बधाई-
जाती के बेरिया कोउ ना जाने, हंस कहां उड़ जाइ-
के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर जीते हैं, अधिकारी बार बार कहने पर भी नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत-समनापुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से किशोर कुमार सरोते बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में पानी की बहुत समस्या है, जो जनवरी माह से जून-जुलाई माह तक रहती है जब बारिश नहीं आ जाती। वे 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं, कई बार उन्होंने संबंधित विभागों में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, विधायक@9425026789, PHE@9200067690. किशोर कुमार सरोते@9644546129.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: KISHOR KUMAR SAROTE SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे ऋषि मन पहारे करिन पूजा..सरगुजिया गीत

ग्राम-पलडा, पोस्ट-कोटेया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे ऋषि मन पहारे करिन पूजा-
बड़ा भारी छत्तीसगढ़ सरगुजा संगी-
छत्तीसगढ़ ला कहिथे गोरी धान के कटोरा-
सरगुजा में देवी देवता करिन है बसेरा-
धन हमर छत्तीसगढ़ के माटी महान हो-
हाय रे संगी हो ऋषि मन पहारे करिन पूजा...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

ओप्पो के मोबाईल मा रानी जियो के सिम लगा ले ना ओ...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-दुर्लापुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी चंदेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ओप्पो के मोबाईल मा रानी जियो के सिम लगा ले ना ओ-
अरे तोर मोर बात हो जाही दिन रात ओ-
वीडियो कॉल कर के टूरी करत रइबो एदे बात ओ-
एक दूसर के चेहरा ला देखत रईबो दिन रात ओ-
कबहूं मारत रईबे मिस कॉल कबहूं कॉल तै करथस ओ-
हेलो हेलो कहके टूरी मिस कॉल तै मोला मारथस ओ...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: LAKSHMI CHANDEL SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi : 11th March 2018 -

नई दिल्ली: आधार को इंश्योरेंस पॉलिसी से लिंक करने की सुविधा वेबसाइट पर नहीं, लोगों को हो रही दिक्कत- टाइम्स नाउ-
सोनभद्र : गर्मीं शुरू होते ही आदिवासी क्षेत्रों में गहराया जल संकट-अमर उजाला-
छत्तीसगढ़,बीजापुर : बीपीओ सेंटर में एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार-दैनिक भास्कर-
छत्तीसगढ़,सुकमा : ग्रामीणों की समझाइश के बाद 11 महिला समेत 29 नक्सलियों ने किया सरेंडर – दैनिक भास्कर

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM

« View Newer Reports

View Older Reports »