Today's news from newspapers in Gondi : 13th March 2018 -

मुंबई: महाराष्ट्र : अपनी मांगों को लेकर मुंबई जा रहे 30,000 से ज्यादा किसान पहुंचे ठाणे – टाइम्स नाउ-
नई दिल्ली :1 अप्रैल से लागू होगा इंटर स्टेट ई-वे बिल, जीएसटी रिटर्न भरने की मौजूदा व्यवस्था जून तक जारी: अरुण जेटली – टाइम्स नाउ – झारखण्ड : आदिवासी आक्रोश महारैली: कुरमी को आदिवासी दर्जा पर होगा आंदोलन – हिंदुस्तान – रायपुर : सीएम रमन चुनावी मैदान में कूदने तैयार, नक्सल क्षेत्र से करेंगे लोक सुराज की शुरुआत – दैनिक भास्कर

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM

जय जय रामा जय सिया रामा ईश्वर अल्लाह सब तेरे नामा...भजन गीत

ग्राम-कोदवा, पोस्ट,थाना-दाढ़ी, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चंद्राकर एक गीत सुना रहे हैं :
जय जय रामा जय सिया रामा ईश्वर अल्लाह सब तेरे नामा-
तुम अंतरयामी सबके स्वामी देना प्रभु सांथ हमारा-
जगत तुम्हारा, जगत तुम्हारा-
हम सब भजते आके दुवारा-
जय जय रामा जय सिया रामा ईश्वर अल्लाह सब तेरे नामा...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER

शासकीय छात्रावास में महीने से पानी की समस्या, दृष्टिबाधित विद्यार्थी भी दूर से पानी लाने मज़बूर...

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या आई टी आई रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार बता रहे हैं कि उनके शासकीय छात्रावास में एक महीने से पानी की समस्या है,जिसके कारण सभी दृष्टिबाधित छात्रों को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय से क्लास जाने में दिक्कत होती है, उन्होंने प्रबंधक से इस संबंध में बात की, लेकिन प्रबंधक महोदय का कहना है हम कुछ नही कर सकते, इस समस्या से छात्रावास के सभी विद्यार्थी परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर में बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे| छात्रावास अधीक्षक@9981661313. शिव कुमार@9644778008.

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: SHIV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

लगनिया, लगनिया, लगानिया....भिखारी ठाकुर का भोजपुरी गीत

सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से भिखारी ठाकुर रचित एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं :
लगनिया, लगनिया, लगानिया –
कहिया लगीयन सीता राम में लगनिया कहिया लगनियन – कुछ दिन बीत गईले करत सनिया पनिया – कुछ दिन बीते छूरा कैची न रहनिया – गंवा गई, जाई खाई, चिट्ठी, नेवतनिया – लिखे के सिखौलन भगवान साहू बनिया...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

नंद के नंदा आनंद कंदा बाल मुकुंदा हे जगवंदा...भजन

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
नंद के नंदा आनंद कंदा बाल मुकुंदा हे जगवंदा
जब-जब बढा धरती का भार तूने लिया अवतार
कली काल का हुआ विस्तार, कब लोगे अवतार
नंद के नंदा आनंद कंदा हे बाल मुकुंदा हे जग वंदा...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »