राजनांदगांव: आदिवासी संस्कृति संरक्षण संवर्धन महा अभियान 5 जनवरी से 9 जनवरी 2018 तक...
आदिवासी संस्कृति संरक्षण संवर्धन महा अभियान: पूस माह के पूनो के पावन अवसर पर 5 जनवरी से 9 जनवरी 2018 तक ठाकुर गजरू सिंह धुरया स्मृति स्टेडियम, खड्गाँव, मानपुर मोहला, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में पांच दिवसीय आदिम संस्कृति रंग उत्सव एंव परमाह सूर बुम गोटूल पुनर्जागरण महोत्सव पेन कोलांग जतरा का आयोजन किया गया है| पेन कोलांग महोत्सव में सम्पूर्ण देश के विभिन्न राज्यों से विद्वान, लेखक, कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, चिंतक, वक्ता, लोक कलाकार, गायक, नर्तक,अपनी, मनमोहक,प्रस्तुति देने के लिए आते हैं इस अवसर पर आप सभी को आने का आवाहन परमह सूर बूम गोटूल प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन मंडल ने की है|
Posted on: Dec 25, 2017. Tags: UTTAM ATALA
जीसस जिन्दा थे तो उनके लिए क्या किया, जीसस को अपनी सूली खुद अपने कंधो पर ढोनी पड़ी...
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार आज बड़े दिन या क्रिसमस या ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर सारे संसार को संबोधित करते हुए कहते है तुम राम, बुद्ध, महावीर, किसी को भज सकते हो, लेकिन जब महावीर जिन्दा थे तुमने पत्थर मारे, जब बुद्ध जिन्दा थे तब उनकी हत्या की कोशिश की, मीरा के गुण गाते हो जब मीरा जिन्दा थी तब जहर के प्याले भेजे, तुम बड़े ही अजीब लोग हो अभी जितने मंदिर जीसस के लिए समर्पित हैं उतने किसी के लिए नही होंगे, लेकिन जब जीसस जिन्दा थे तो उनके लिए क्या किया? जीसस को सूली खुद अपने कंधो पर ढोनी पड़ी जैसे कोई चोर या हत्यारे हो. ये कैसा समाज है जो अपने गुरु को मरने के बाद उसकी पूजा करता है?
Posted on: Dec 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : गेंदा फूल की खेती कम खर्चे में कर सकते है, उससे आर्थिक स्थिति सुधर सकती है...
बेहरेनी टोला वार्ड 04 ग्राम-ताराधाड़, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से बाबूलाल नेटी आज गेंदा फूल के बारे में जानकारी दे रहे है जिसको मैरी गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है. ये ऐसा पौधा है इसकी फूल के साथ पत्तियां भी काम आती है| उसके लिए वे एक प्रयोग बता रहे है कि जहाँ सब्जी की खेती की जाती है उसके चारो और गेंदा के फूल की रोपाई कर दे और उसमे उतना ही मेहनत करना है जितना की सब्जियों में निदाई गोड़ाई करते है ठीक उसी तरह का मेहनत इसमें भी करते है तो गेंदा का फूल का पौधा अच्छा बनेगा और एक से डेढ़ माह के अन्दर फूल लगने लगेंगे और इसके पत्ते के खुशबू से सब्जी में कीट नहीं लगेंगे और कम खर्चे में अच्छी पैदावार कर सकते है और इससे अच्छा रोजगार भी कर रहे सकते है: बाबूलाल नेटी@9340123986.
Posted on: Dec 25, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के हैण्डपम्प में लाल पानी आता है और उस पानी को पीकर काफी लोग बीमार पड़ रहे हैं...
ग्राम-तेल्लमा, पंचायत-भेजा, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में गाँव की बहनें मोतिन बाई पटेल, कमला बाई पटेल, साजन पटेल और लक्ष्मी पटेल है वे लोग बता रही है उनके गाँव के हैण्डपम्प से लाल पानी आता है और उसको पीने से बीमारियाँ हो रही है और उससे गाँव के काफी लोग हाल में ग्रसित भी है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकयत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन नम्बरों में बात कर साफ पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : सरपंच@9479289148, C.E.O@9424194901. बस्तीराम@7222968155.
Posted on: Dec 25, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER
चुटकी भर सिंदूर की सुन लो कहानी...कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
चुटकी भर सिंदूर की सुन लो कहानी-
सारे रिश्ते नाते तोड़कर कहते अपनी कहानी-
रंग लाल दिल की काला-
अपनों से कितना दूर कर डाला-
बस रह जाता एक ही रिश्ता जो होता-
सबसे घटिया सबसे सस्ता-
जन्म जन्मान्तर से चले आ रहा...


