धरती माई को कर्ज चुकाना है...देशभक्ति गीत

ग्राम-धूमाधाड़ भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
धरती माई को कर्ज चुकाना है-
जल जंगल जमीन को बचाना हैं-
ये हवा ये गंगन ये पवन-
धरती माता जल बरसात हैं-
धरती माता जल बरसाता है-
धरती माता सबको अन्न खिलाता है-
धरती माँ को कर्ज चुकाना है...

Posted on: Jan 11, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

जहिया से चल गइली छोड़ के हमके...प्रेम गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक प्रेम गीत सुना रहे हैं:
जहिया से चल गइली छोड़ के हमके-
जिंदगी भईल सुनसान हो हो-
जा रे चंदा ले आव खबरिया-
कैसन बारी मोर चांद हो-
कबो गोरवे में हमरा रहत रहली-
छन भर जुदाई न सहत रहली-
अब त हमार बीन देखले सुरतिया-
होई जाता कैसे बिहान हो हो-
हमरे नियन उहो रोअत होईहे-
लोड़वे से कजरा के धोवत होईहे-
मनवा न लागत होई – पिया के अंगनवां-
होईहे बहुत परेशान हो हो-
जा रे चंदा...

Posted on: Jan 11, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मछली पालने तालाब लीज़ पर लिया, दबंग पानी की चोरी कर रहे हैं हम क़र्ज़ भी नहीं पटा पाएंगे...

DK प्रजापति बता रहे कि छिन्दवाडा जिले के अमरवाड़ा तहसील के ग्राम छुही में मछली पालन हेतु पट्टे पर तालाब आवंटित किया गया है. जिसमे क्षेत्रीय दबंग किसानो द्वारा विद्युत मंडल के अधिकारियो के साठगाठ से तालाब के अंदर नाली बनाकर तालाब को सुखा दिया गया था और JCB मशीन लगाकर तालाब की मिटटी का अवैध उत्खनन कर पानी की बिक्री की जा रही हैं इससे तालाब में मछली मर रही है मछली बीज नष्ट हो रहे हैं और पानी सूख रहा है तो इनकी मांग है कि तत्काल विद्युत मोटरों को जब्त किया जाये वरना मछली किसान सरकारी कर्ज नहीं पटा पाएंगे | अगर इन समस्याओ का समाधान नहीं होगा तो हिन्द मजदूर किसान पंचायत S.D.M कार्यालय का घेराव करेंगे | DK@9425146513.

Posted on: Jan 11, 2017. Tags: DK PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

घट-घट में जो रम रहा, कण-कण करता वास...प्रेरणा गीत

तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के साथ एक गीत सुना रहे है:
घट-घट में जो रम रहा, कण-कण करता वास-
इसके रमने से चले,भीतर बाहर पार-
दिव्य वही दिखता वही-
नयनन करे प्रकाश जीव ब्रम्ह माया वही-
धरती चले आकाश गुरु वही गुरु मुख वही-
गुरु पग का विश्वास...

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our only handpump got repaired after reporting on CGnet, thanks...

ग्राम-हरदौहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 12 का एकमात्र हैण्डपम्प ख़राब था और अधिकारी बार बार अनुरोध करने के बावज़ूद ध्यान नहीं दे रहे थे और सभी परिवारों को १ किलोमीटर से अधिक दूरी से पानी लाना पड़ रहा था फिर उन्होंने 5 जनवरी को सीजीनेट में एक एक सन्देश रिकॉर्ड किया था. रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया गया और इनके गाँव का हैण्डपम्प आज दिनांक 10 जनवरी को सुधार दिया गया है और शाम से गाँव के लोगों को गाँव में ही पानी मिलने लगा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं कि कृपया ऐसे ही मदद करते रहें । अशोक@7566836291

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »