संगा इन्जोर वतोम पारी ले...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-कोंडानार जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़)से सुखवती बघेल गोंडी भाषा में विवाह गीत सुना रही हैं:
संगा इन्जोर वतोम पारी ले-
जोहार पारी ले-
संगा इन्जोर वतोम यो वतोम पारी ले-
जोहार पारी ले-
घोटुल गेला हेवी रो हेवी पारी ले – घोटुल गेला हेवी रो हेवी पारी ले – संगा इन्जोर वतोम पारी ले-
संगा इन्जोर वतोम पारी ले...
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: SUMANLATA ACHALA
कानपुर का RTI टी स्टॉल इस बारे में जागरूकता, उसे इस्तेमाल करने की जानकारी देता है...
RTI टी स्टॉल कानपुर के एक छोटे से गांव में स्थित है, जिसमे लोगो को RTI से संबंधित जानकारी दी जाती है ये .बिलकुल निःशुल्क है वे लोग जो मजदूर हैं, किसान हैं, ग्रामीण वर्ग से आते है ऐसी महिलाएं जिनको अपने अधिकार की जानकारी नही है, आये दिन सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, रिश्वत भी देनी पड़ता है, ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए वे RTI का उपयोग करना बताते हैं, ये पिछले 5 साल से कार्य कर रहा हैं अभी तक इलाहबाद, लख़नऊ, कन्नौज, झांसी आदि कई जगहों के लोग इसका लाभ ले चुके हैं, RTI का प्रयोग कर देश से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क: के एम भाई@8756011826
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER
छोटी सी मुन्नी, लाल लाल चुन्नी...बाल कविता
ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोहन कुसराम एक बच्चे से कविता सुन रहे हैं :
छोटी सी मुन्नी, लाल लाल चुन्नी-
लाल सूट काले-काले बूट-
आंगनबाड़ी जाती हूँ सबको टाटा कराती हूँ-
आंगनबाड़ी जाती हूँ सबको टाटा कराती हूँ...
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: SOHAN KUSRAM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : शीघ्रपतन का घरेलू उपचार
ग्राम-धुमाडांड़, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिह श्यामले शीघ्रपतन बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो शीघ्रपतन की बीमारी से पीड़ित हैं वे बतासा के मिठाई को एक नग लें और उसे बीच में टोंक ले और टोंके हुवे जगह में बरगद का दूध तीन बूंद डालकर सुबह खाली पेट सेवन करें, इससे लाभ मिल सकता है. खाने में खटाई, उड़द के दाल, टमाटर, नमक, तेल, शराब अदि का सेवन बिलकुल ना करे. 21 दिन तक इसका सेवन करने समस्या से आराम मिल सकता है. इस दौरान खुद पर संयम रखे. अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: शिवबालक सिंह@7909492361.
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: HEALTH SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रे रेला रे लोयो रे रेला...गोंडी गीत
ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा और उनके साथी एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रेला रे लोयो रे रेला-
बस्तर ता मांदी व्यहाना-
ये दादा सिलेदार मांदी-
नना निकुंन व्यहाना-
रे रे लोयो रे रेला रे लोयो रे रेला...
