औषधीय पौधा चितावर के नाम पर पड़ा हमारे गांव का नाम चितरपुर...एक गाँव की कहानी-

ग्राम-चितरपुर, पंचायत-कातिम, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ग्रामवासी बर्थलोमी लकरा बता रहे हैं, उनके गांव में एक पौधा होता था, जिसे चितावर के नाम से जानते हैं, जो पूरे गांव में मिलता था, उसी के नाम पर गांव का नाम चितरपुर पड़ा, ये पौधा केवल गांव में ही पाया जाता है, उसे दवा के लिए भी उपयोग करते हैं, लेकिन अब उस पौधे की संख्या कम हो गई है, लोग पौधों को काटकर खेत बना चुके हैं, ये जानकारी उन्हें अपने पूर्वजो द्वारा लिखी किताब से मिली, वर्तमान में गांव में 107 घर है, इस प्रकार से चितरपुर गांव का नाम एक औषधीय पौधा चितावर के नाम पर पड़ा और आज भी इसी नाम से जाना जाता है |

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI SONG VICTIMS REGISTER

तोता और मैना की कहानी (गोंडी भाषा में)

ग्राम- गुन्दुल, पोस्ट-पानीडोबरी, विकासखंड-कोयलीबेडा, तहसील-पखांजूर जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमा कडियम गोंडी भाषा में एक कहानी बता रही है. कहानी इस प्रकार है: एक पिंजरे में बंद तोता से मैना बोली आप बहुत मजे में रहते हो| बैठे-बैठे अच्छा-अच्छा खाना मिलता है. बहुत बढ़िया पानी भी मिलता है| काश मुझे भी ऐसी पिंजरे की जिंदगी मिल जाती मुझे तो दिन रात भोजन और पानी के लिए भटकना पड़ता है तब कही अन्नकण अपने पल्ले पड़ते है| आप चाहते है की पिंजरे की जिन्दगी मिले तो ठीक है आ जाओ पिंजरे में मै जाता हूँ वन में ऐसे कहकर तोता जंगल में उड़ गया |

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: GONDI KAHANI RMA KADIYAM

चिरई बनो मा, चिरई बोले रे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत
सुना रहे हैं :
चिरई बनो मा चिरई बोले रे-
चिरई बनो मा चिरई बोले रे – अभी चुके दिन टरगे,हमर देश के-
चिरई बनो मा चिरई बोले रे-
कंचा बोरी बांस होंगे होवथे होशियार-
तोला मिल जाही भैया रोजो रोजगार-
चिरई बनो मा चिरई बोले रे-
अभी चुके दिन टरगे,हमर देश के-
चिरई बनो मा चिरई बोले रे...

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हम सभी महिलाये गुणवान है...महिला समूह गीत

आश्रित-कुडकेल, पंचायत-कातिग, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला, (झारखंड) से जगमनी देवी, जगन्ति उराव और मगदली तिग्गा एक महिला समूह गीत सुना रहे है:
हम सभी महिलाये गुणवान-गुणवान है-
अपने को देखो तो सुन्दर है-
अपने को देखो तो गुणवान है
हम सभी महिला हे-
गुणवान बलवान-बलवान है-
अपने को देखो तो बलवान हैं-
म सभी महिलाये गुणवान-गुणवान है...

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: JAGANTI SONG JAGMANI DEVI SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi : 9th July 2018

1.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली है|
2.छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एक शपथ उनका छत्तीसगढ़ के प्रति भी. वो जो भी करेंगे छत्तीसगढ़ के हित में करेंगे |
3.नक्सलियो की कोंटा एरिया कमेटी ने चेतावनी पत्र के नाम पर एक पर्चा जारी किया है। इसमें नक्सलियो ने निर्दोष ग्रामीणों को थाने एवं कैम्पों मे बुला कर ज़बरन आत्मसमर्पण करवाने का आरोप लगाया है।
4.रायगढ़। स्कूल जा रही एक 12वीं की छात्रा के चेहरे पर 2 बाइक सवार एसिड फेंक कर फरार हो गए। घटना में लड़की के चेहरे का कुछ हिस्सा गला झुलस गया है।
5.रायपुर। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है।

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS SANOTI KAWDE

« View Newer Reports

View Older Reports »