हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है एक किलोमीटर दूर नाले से पानी लाकर पीते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ढोडा, पंचायत-प्रकाखार, पोस्ट-लुर्गिकला, तहसील-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास यादव बता रहे है कि उनके गाँव ढोडा में पानी की बहुत समस्या है. उनके गाँव में 10 से 15 घर है और जनसँख्या 60 के लगभग है यहाँ पर एक हैण्डपम्प हैं जिसमें पानी नहीं आता और एक कुआं हैं जो धस गया है जिससे पूरे गाँव के लोग एक किलोमीटर दूर नाले से पानी लाने को मजबूर हैं इसकी शिकायत कई बार इन्होने सरपंच और पीएचई विभाग में किये लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। सरपंच@9926953241, P.H.E. विभाग अधिकारी@ 9406089927, कृपया इन नम्बरों पर अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें| रामविलास@9617565939

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: RAMVILAS YADAV SONG VICTIMS REGISTER

रेल चली भाई रेल चली सौ-सौ डिब्बे जोड़ चली...रेल पर कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ में बाबूलाल नेटी है जो एक कविता सुना रहे है:
रेल चली भाई रेल चली सौ-सौ डिब्बे जोड़ चली-
एक डिब्बे खाली थी,उसमें बैठी नियम जी-
नियम जी की काली टोपी,काले हैं कल्याण जी-
भोले है भगवान जी,सीता जी की गोद में-
कूद पड़े हनुमान जी ,लाल टमाटर खाऊंगा-
लाल-लाल हो जाऊंगा-
मामा जी बंदूक दिला दे,पाकिस्तान जाऊंगा-
पांच पकड के मरूँगा,6 पकड़ के लाऊंगा-
भारत माता के चरणों में अपना शीश झुकाउंगा...

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

वह छोटी सी चिडिया जो चोंच मारकर...चिड़िया पर कविता

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक कविता सुना रही है:
वह छोटी सी चिडिया जो चोंच मारकर-
जुडी के दूध भरे वाले दाने के रस खा लेती है-
वह छोटी संतो सी चिड़िया नीले पंखो वाली में हूँ
मुझे विजन से बहुत प्यार है-
वह चिड़िया जो कंठ खोलकर बुड़ेवन-

बाबा की खातिर रस उड़ेल कर ले जाती है-
वह छोटी संतो सी चिड़िया नीले पंखो-
वाली में हू मुझे अंत से बहुत प्यार है-
वह छोटी सी चिडिया जो चोंच मारकर-
चडी नदी दिल का मोती बिन लाती है-
वह चिड़िया में हूँ-वह छोटी संतो सी चिड़िया-
नीले पंखो वाली में हू मुझे नदी से बहुत प्यार है...

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: ANJANI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

मोहब्बत को वे आसरा दे रहे है...गजल गीत

ग्राम-जगरिया, पोस्ट-सिकंदरपुर, ब्लॉक-चकिया, जिला-चंदोली (उत्तरप्रदेश) से राजेश कुमार एक गजल गीत सुना रहे है:
मोहब्बत को वे आसरा दे रहे है-
चाहत को हाय वो क्या दे रहे है-
मोहब्बत को व आसरा दे रहे है...

Posted on: Feb 04, 2017. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

बड़े काम की गाय हमारी भो भोली भाली कैसी प्यारी...गाय पर गीत

ग्राम-मिग्रोड़ी, थाना-शाहपुर. जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार के साथ रतिराम दादा है जो गाय माता के पर एक गीत सुना रहे है:
बड़े काम की गाय हमारी-
भोली भाली कैसी प्यारी-
चुप वह रहती चुप वह गाती-
कभी किसी को नहीं सताती-
भूषा घास मिला तो खाती-
दाना भी तोडा खा जाती-
हमको मीठा दूध पिलाती-
दूध पिला मजबूत बनाती...

Posted on: Feb 04, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »