स्वागत करेला हम तन-मन से, नैना जुड़ाए गईले दर्शन से...स्वागत गीत-
बम्हनीपारा, ग्राम-कोटराही, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता मरकाम एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
स्वागत करेला हम तन-मन से, नैना जुड़ाए गईले दर्शन से-
कब से जोहत रहनी तोहरो डगरिया, रह न सकत मोरी थकली नजरिया-
धोई ला चरन प्रेम असुवन से, नैना जुड़ाए गईले दर्शन से-
धन भईले आज हम विद्या के मंदीरवा-
आप सब के स्नेहिया से हमरो विकसवा-
मिले ला आशीष हमे सब झन से, नैना जुड़ाए गईले दर्शन से-
Posted on: Jul 11, 2018. Tags: SANGITA MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
जय सेवा मंत्र महान है जय सेवा मंत्र मंत्र महान है...गोंडवाना गीत
ग्राम-देवरी, ब्लॉक्-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) कैलाश सिंह पाया जय सेवा गोंडवाना मंत्र सुना रहे है:
जय सेवा मंत्र महान है जय सेवा मंत्र मंत्र महान है-
गोंडवाना की पहचान है गोंडवाना की पहचान है-
गोंडवाना के जवानो गोंडवाना के जवानो-
तुम अपने को पहचानो-
ना बने रहो तुम नादान जय सेवा मंत्र महान...
Posted on: Jul 11, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हायरे हाय मैना प्रतापपुर बजारे जाबो...जश्पुरिया कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चन्दौरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक परम्परा जशपुरिया करमा गीत सुना रहे है:
हायरे हाय मैना प्रतापपुर बजारे जाबों-
कोने खरीदे करू तेल लेले प्रतापपुर बजारे जाबों-
कोने खरीदे भईया आतर गुलाब तेल-
कोने खरीदे करू तेल लेले प्रतापपुर बजारे जाबों-
छवडा रे खरीदे भईया आतर गुलाब तेल-
हायरे हाय मैना प्रतापपुर बजारे जाबों...
Posted on: Jul 11, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी गोटुल हेलो ले...गोटुल गोंडी गीत-
ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सोमे कोवाची के साथ गीता नुरुटी, जमुना दुग्गा, जिन्केश्वरी दुग्गा और सविता कुमरा एक गोटुल गीत गोंडी भाषा में सुना रहे है:
रे रे लोयो रेला रे रेला रेला रे रेला-
आदिवासी गोटुल हेलो ले-
जाति गोटुल लयोर हेलो ले-
जाबुर-जाबुर मट्टा लोपा रा-
दादा आदिवासी लोहक मन्तारा-
जाति गोटुल लयोर हेलो ले-
हेलो जाति गोटुल लयोर हेलो ले-
रे रे लोयो रेला रे रेला रेला रे रेला...
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: GEETA NURUTI JAMUNA DUGGA SOME KAWACHI
गांव में किसी मुददे में बात करने या बैठक करने के लिए घंटी बजाकर संदेश देने की प्रथा है...
ग्राम-चिचवानी, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सरपंच अरुन लकरा बता रहे हैं कि उनके गांव में किसी भी प्रकार की समस्या पर बात करने या सभा बुलाने के लिए एक व्यवस्था है, जिसमे बैठक बुलाने के लिए लगातार 2 घंटी मारी जाती है, आकस्मिक घटना या जानकारी जैसे किसी की मृत्यु हो जाने पर रुक-रुक के 2 घंटी मारी जाती है, उनके इलाके में नेत्रहाट फिल्ड फायरिग रेंज की समस्या है, अर्थात नेतरहाट नाम का एक गांव है जहां विस्थापन की समस्या है, उसके विरोध के लिए बैठक बुलाने के लिए लगातार 3 घंटी मारी जाती है, वे समस्या को हल करने के लिए वे प्रति वर्ष नेत्रहाट टुटवा पानी गांव में इक्कठा होते हैं...

