Impact: Old women in my village got pension after recording on CGnet...
ग्राम-रमगढवा, तहसील-जवा, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उन्होंने गाँव की वृद्ध महिलाओ को पेंशन नही मिलने की समस्या को लेकर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि इन महिलाओं को पिछले दो वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहा था और वे अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर थक गयी थी पर सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद आज उन महिलाओ के खाते में एक वर्ष का पेंशन का पैसा आ गया है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर दबाव डाला एवं सचिव, सरपंच, जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर आदि सभी को धन्यवाद दे रहे है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि कृपया गरीबों की ऐसी ही मदद करते रहें। कोरी@9713063019
Posted on: Mar 22, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
दिल में है सीजीनेट बुल्टू रेडियो तो, कोई खास कैसे होगा साथियों...
ग्राम-देवगढ, तहसील-मोखढ़, जिला-छिन्दवाडा, (मध्यप्रदेश) से सविता धुर्वे बुल्टू रेडियो को लेकर शायरी सुना रही है :
दिल में है सीजीनेट बुल्टू रेडियो तो, कोई खास कैसे होगा साथियों-
यादो में आपके सिवा, कोई पास कैसे होगा साथियों-
हिचकिया कहती है, आप याद करते हो साथियों-
पर हम बुल्टू रेडियो में बोलेंगे नही, तो एहसास कैसे होगा साथियों-
अधिकार तो मिला है साथियों, बोलकार बनकर आवाज़ उठाने का-
आवाज़ नही उठाएंगे तो, विकास कैसे होगा...
Posted on: Mar 22, 2017. Tags: SANJU PARTETI SONG VICTIMS REGISTER
काहे धरम भूल गयो कोया, का तेरी अकल गई भौराय...गोंडवाना गीत-
ग्राम-लोहांगी, विकासखंड-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सेवंती सरयाम एक गोंडवाना गीत सुना रही है:
काहे धरम भूल गयो कोया-
का तेरी अकल गई भौराय-
काहे धरम छोड़ दय कोया-
का तेरी अकल गई भौराय-
गोंड वंश में जन्म लियो है
गोंड का खून कहाय-
गोंड वंश की बेटी लयो-
गोंड ने दूध पिलाया रे-
का तेरी अकल गई...
Posted on: Mar 22, 2017. Tags: SAIVANTI SARYAM SONG VICTIMS REGISTER
नेपाल के तराई इलाके सहित उत्तरी बिहार के कई जिलो में ओला वृष्टि से फसलों को भारी नुकसान...
मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ओला वृष्टि के कारण फसलो एवं घरों को हुए नुकसान के बारे में बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि 20 मार्च को मुजफ्फरपुर सहित बिहार के कई जिलो और नेपाल के तराई इलाको में ओला वृष्टि हुई जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है, मुजफ्फरपुर के कटरा उराई इलाके के अलावा मधुबनी, मोतिहारी, बेतिया, सुपौल जिलों में पांच -पांच किलो की ओला वृष्टि की जानकारी प्राप्त हुई है जिससे नज़ारा काफी सुन्दर हो गया है. फसल की कसती के अलावा किसी तरह की जान की क्षति की जानकारी अब तक नहीं है। लगातार प्रकृति में काफी बदलाव के कारण इस तरह की घटनाओं को महसूस किया जा रहा है- सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 22, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मन का पंछी, इतना मत इतरा...कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं:
रुक जा मन पंछी, इतना मत इतरा-
ये दुनिया रहती, ख़फ़ा ख़फ़ा, यहाँ तेरा नही चलेगा कोई सफा-
कर सके तो कर ले, दुनिया से वफ़ा-
मद मस्त मौला बन, मत मजरा-
पग पग फ़नकारो का पहरा, बिछाए बैठे मौत का घेरा-
लगाते रहते जग का पहरा, इन लोगो से सम्भल, सम्भल कर-
इधर उधर मत उछल, तेरा जीव धन नही अटल-
इन फ़नकारो का क्या सकेगा मसल, यदि जूझना हो तो फौलादी बन जा-
फिर उन फनकारों के सामने जा, जीना हो तो चट्टान बन जा-
फिर जमकर उन फनकारों को ठोक बजा, तब आयेगा उनको मजा-
यही है उन फ़नकारो को सजा...
