हम लोगों ने मनरेगा के तहत 3 महीने पहले काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला...
ग्राम-गोरगी, पोस्ट-जुझावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मरातूराम और शिवकुमारी बता रहे है कि मनरेगा के तहत सरपंच सचिव के द्वारा काम करवाया गया था उसमे गाँव के बहुत से लोगो ने तीन महीने से भी ज्यादा पहले तक काम किये थे लेकिन उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव से शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहां | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मदद करें: सरपंच श्यामलाल@9111234251, सचिव @7697733755, सीईओ@9977407788. बसंती आयाम@7909496401.
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: MARATURAM NREGA SHIVKUMARI SONG VICTIMS REGISTER
घने-घने वन कितने हैं, पर्वत कितने विशाल...कविता-
ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चंदोरा, तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कविता सुना रहे है:
घने-घने वन कितने हैं, पर्वत कितने विशाल-
बड़ी बड़ी यहां नदिया है, बड़ी-बड़ी यहां का खदान-
यह अपने हैं, न बन जओं धनवान-
विध्याचल पर्वत माला सतपुड़ा है, सीना तान-
नर्मदा की बहती धारा गोद वर्धा के गाने-
संपदा अपनी है यही हमारी शान...
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA KAVITA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा के आंगनवाड़ी के पास हैंडपंप नही है,एक किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है...
पहाड़पारा, ग्राम-मौहुली, थाना-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम कली बता रही हैं, हमारे गांव के पहाड़ पारा में एक आंगनवाड़ी है, जिसमे 22 बच्चे और 5 गर्भवती महिलाएं है, वहां हैंडपंप नही है, लोगो को 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने ग्रामसभा, लोकसुराज अभियान में आवेदन दिया, सरपंच सचिव आयेगा-आयेगा बोलकर घुमाते हैं, कृपया अधिकारियों से बात कर हैंडपंप की लगवाने में मदद करें : PHE@9589733942, सरपंच@79754760084, सचिव@7697867963,
आंगनबाड़ी कार्यालय@8458846459. संपर्क नंबर@8959727862.
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: SONG SUSHIL KUMAR KHAIRWAR VICTIMS REGISTER
कुंदरू ला हली-हली, टोरा करेला साग करू लागे...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम, पोस्ट-लांजित, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रीना सिंह एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं :
कुंदरू ला हली-हली, टोरा करेला साग करू लागे-
डोडिका साग बोचोल बईया, डोकरी मन भितरी-
कोहड़ा हर जनता कस फरे, देखो ले मनो नही परे-
छत्तीसगढ़ के लकरा चटनी हा चुटुक ले मिठाथे-
कुंदरू ला हली-हली, टोरा करेला साग करू लागे...
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: CHHATTISGARHI RINA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : ब्लड शुगर का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को ब्लड शुगर या मधुमेह का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि 25 नग तुलसी के पत्ते, तीन सेट वाले 5 बेल पत्ते, नीम के 10 मुलायम पत्ते और 8 नग काली मिर्च इन सब को पीस कर 150-200 ग्राम पानी में मिलकर इसका घोल बनाकर 30 दिन तक सेवन करना है, और 30 दिन बाद अपना चेकअप कराएं, शुगर सामान्य होने पर बंद कर दे, अधिक लेने पर भी कोई नुकसान नही है, इस प्रकार से हमारे आसपास की वनस्पतियों की मदद से दवाइयों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं और स्वस्थ्य भी रह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @8462970635.
