जवाब दे दे टूरी मै गावथो, ददरिया जवाब दे दे...सरगुजिया ददरिया गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक जन्मदिन की शुभकामनाएं गीत सुना रहे हैं :
तै जवाब दे दे टूरी मै गावथो, ददरिया जवाब दे दे-
आधी-आधी रतिया, करे कैसन बजार-
ये दे कोने हा ठाढ़े है, नदिया के पार-
कैसे के आमा के डारो निहुरी, ऐ दे रस्ता के रेंगईया देखथे डीलामी-
तै जवाब दे दे टूरी मै गावथो ददरिया जवाब दे दे...
Posted on: May 21, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में सड़क नहीं है, बारिश में दिक्कत होती है, नदी नाला पार कर जाना पड़ता है...
जेल्हा पारा, ग्राम-पासल, पोस्ट-बिहारपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भगवान सिंह बता रहे है कि, हमारे पारा में आज तक सड़क नही बना है| जिसके चलते ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बच्चों को बारिश के दिनों में स्कूल जाने में परेशानी, ग्रामीणों को बाज़ार व अन्य जरुरी काम के लिए जाने में परेशानी उठाना पड़ता है, किलोमीटर पैदल नदी नाला पार कर जाना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवेदन दिये है, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है: सचिव@9669593766, कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क ग्रामीण@8435310325.
Posted on: May 21, 2018. Tags: BAABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi: 21st May 2018
छत्तीसगढ़ की 44 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में आदिवासी समाज – नईदुनिया –
छत्तीसगढ़ :दन्तेवाडा/एनएमडीसी में स्थानीय को नौकरी देने के लिए चक्काजाम, आदिवासी समाज के 60 गिरफ्तार – नईदुनिया – छत्तीसगढ़: बेमेतरा.आखिर क्यों कौशल प्रशिक्षण के लिए युवाओं को पड़ रहा है भटकना – पत्रिका – प्रदेश में लूटी जा रही बहन-बेटी की आबरू आदिवासी-अल्पसंख्यकों का हो रहा शोषण – दैनिक भास्कर -
Posted on: May 21, 2018. Tags: GONDI GONDI RAMESH KUNJAM NEWS
हम लोगों ने 2 साल पहले मनरेगा में रोड पर 4 सप्ताह काम किया पैसा अब तक नही दिया...
ग्राम-ठाड़पात्र, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश बता रहे है कि 2 साल पहले मनरेगा के तहत सड़क निर्माण में लगभग 4 सप्ताह मजदूरी का काम किया जिसका भुगतान नही हुआ है. इस हेतु पंचायत में शिकायत करने पर कहते है बैंक में जावो पैसे मिल जायेंगे, परन्तु बैक द्वारा पैसे नही होने का हवाला देकर ख़ाली हाथ लौटा देती है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मजदूरी का रुका हुआ पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: सचिव@8966924828, कलेक्टर@9826443377.सम्पर्क-सियाराम ग्रामीण@7089468393.
Posted on: May 18, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
नन्ही-नन्ही बूंदे बनकर, आसमान में तू छाई...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी कविता सुना रहे है:
नन्ही-नन्ही बूंदे बनकर,आसमान में तू छाई-
रिमझिम-रिमझिम बरसकर, धरती को तूने नहलाई-
बारम्बार वर्षा बनकर, धरती की प्यास बुझाई-
धरती माँ की प्यास बुझाकर, नदी नाला तूने बहाई-
धरती में हरियाली लाकर, सबका भूख प्यास मिटाई-
तू हितकारी उपकारी, तू धरती की महतारी-
तेरी दया से सब कुछ मिलता, धरती सबका है महतारी...
