यह नदी तो चांदनी की नदी है, आओ नहायें आज हम तुम...नर्मदा नदी पर कविता -
शहडोल (मध्यप्रदेश) से संतोष द्विवेदी कवि अवध प्रताप शरण की नर्मदा नदी पर लिखी एक कविता सुना रहे हैं :
यह नदी तो चांदनी की नदी है, आओ नहायें आज हम तुम-
डूब जाएं तली छूलें इस नदी की-
इस नदी को किस जन्म के पुण्य के फल से हमारे-
गाँव लाई रास्ते की कई भूलें इस नदी की-
पुराने है विंध्य मेकल हिमालय से भी पुराने-
कह रहे है कहानी सबसे पुरानी इस नदी की...
Posted on: Dec 29, 2017. Tags: SONG Santosh Dwivedi VICTIMS REGISTER
हमलोग स्टाप डेम एवं पुलिया निर्माण हेतु 15-20 वर्षो से शासन से मांग कर रहे है कोई नहीं सुनता...
ग्राम-रेंगाटोला, पंचायत-कर्रामाल, विकासखंड-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से धन्नूराम कडियाम बता रहे है कि रेंगाटोला मदले एवं मुंगुर पारा मदले के बीच की नदी में स्टाप डेम एवं पुलिया निर्माण हेतु 15-20 वर्षो से शासन से मांग कर रहे है. इन दोनों के बनने से हम लोगों को बहुत सुविधा होगी लेकिन अभी तक यह स्वीकृत नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: C.E.O@7587054500, विभागीय A.D.O.@9424290269, सरपंच@9407673292, सचिव@9165811216. धन्नूराम कडियाम@9617842358.
Posted on: Dec 29, 2017. Tags: DHANNURAM KADIYAM SONG VICTIMS REGISTER
ऊपर पंखा चलता है, नीचे बेबी सोता है...बाल कविता -
ग्राम-तेल्लमा, पंचायत-भेजा, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नर्बदा, धावनी, और मोना एक बाल कविता सुना रहे है:
ऊपर पंखा चलता है, नीचे बेबी सोता है-
सोते-सोते भूख लगी, खा लो बेटा मूंगफली-
मूंगफली में दाना नहीं है, तुम हमारे मामा नहीं है-
मामा गए दिल्ली, वहां से लाये दो बिल्ली-
बिल्ली ने मारा पंजा, मामा हो गए गंजा...
Posted on: Dec 29, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
पान ला खाए मुह ला करे लाल...कर्मा गीत -
ग्राम-बरबसपुर, पंचायत-बारबी, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुखवती एक कर्मा गीत सुना रही हैं :
पान ला खाए मुह ला करे लाल – जादा माया मत करबे मोरो भईया जीव के काल – अब तो डब्बा में रोना रो – तोला क्या दुःख धरे हे ड्रावल डीजल में रोना रो – पान रे खाए कचर कचर – चाय पत्ती के जवैया जातर कतर...
Posted on: Dec 29, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
पंछी जपईया हरिनाम बिरिछ पर...बज्जिका भाषा में पराती गीत-
मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सुबह के समय बुजुर्गों के द्वारा गाया जाने वाला बज्जिका भाषा में पराती गीत सुना रहे हैं जो अब विलुप्त होने के कगार पर है :
पंछी जपईया हरिनाम बिरिछ पर – पंछी जपईय हरिनाम – नीचे से ब्याधा सर-नर ताने, ऊपर उडईय बाझ बिरिछ पर – ब्याधा के डसलक काली नगिनिया, बझबा के लागल गले फांस
पंछी जपईया हरिनाम बिरिछ पर...

