गरीब और अमीर के बीच आय का फर्क १० गुने से अधिक का नहीं होना चाहिए: राममनोहर लोहिया -
मालीघाट जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार डा राममनोहर लोहिया के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से जुडी कुछ बात बता रहे है. डा.लोहिया अपना जन्म दिन नही मनाते थे क्यूंकि आज के ही दिन भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव को फांसी दी गई थी. समाजवाद के शीर्ष नेता डॉ लोहिया को सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के जनक के रूप में जाना जाता है, उनका जन्म फैजाबाद उत्तरप्रदेश में २३ मार्च १९१० में हुआ था, उनका जीवन सदा समाज में फैली आर्थिक विषमता के खिलाफ लड़ने में ही लगा उनका मानना था कि अगर गरीब व्यक्ति १ रू कमाता है तो जो ऊँचे पदों कार्यरत लोगो की आर्थिक स्थति उससे १० गुना अधिक नही होनी चाहिए. वे मानते थे कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक गरीब देश और समृद्ध देश का अन्तर इसी भाव के आधार पर होना चाहिए.सुनील कुमार@ 9308571702.
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
जहाँ तुम रोये थे वहां हम न रोयेंगे...देश प्रेम कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक देश प्रेम की कविता सुना रहे है:
जहाँ तुम रोये थे वहां हम न रोयेंगे-
जहाँ तुम चले थे वहां हम न चलेंगे-
जहाँ तुम सोये थे वहां हम न सोयेंगे-
जहाँ तुम हँसे थे वहां हम न हँसेंगे-
जो तुम खाए वो हम न खायेंगे-
तुम कोड़े खाए तो खाए हम नहीं खायेंगे-
देश को हरगिज न गिराएंगे-
ऐसा कानून बनायेंगे-
सबके लिए ऊँची महल बनायेंगे...
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों, यह दिल तेरे प्यार का मारा है दोस्तों...
ग्राम-बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से ओम प्रकाश एक गीत सुना रहे है :
अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तो – यह दिल तेरे प्यार का मारा है दोस्तों – बनता है मेरा काम तुम्हारे ही काम से – होता है मेरा नाम तुम्हारे ही नाम से – तुम जैसे मेंहरबा का सहारा है दोस्तों – यारो ने मेरे वासते क्या कुछ नहीं किया-
सौ बार शुक्रिया अरे सौ बार शुक्रिया – बचपन तेरे साथ गुजारा है दोस्तों...
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: OM PRAKASH SONG VICTIMS REGISTER
दीवानों यह बात ना पूछो, कैसे हम आज़ाद हुए....भगत सिंह शहादत दिवस पर गीत
भगत सिंह शहादत दिवस पर जनवादी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं साथी विभाकर तिवारी:
दीवानों यह बात ना पूछो, कैसे हम आज़ाद हुए-
इन्कलाब के नारे देश में, चारो ओर ही गूंजे पड़े-
गोलियां खाकर गिर गए फिर भी, कारवां रूका नहीं-
कितने माँ की गोद उजड़ी, कितने घर बर्बाद हुए-
कुर्बानी से मिली आज़ादी, आज फिर खतरे में है-
मन्दिर-मस्जिद पर लड़ते है हम, अस्मत तो लुटती अब है-
वीरों के सपने है छूटते, माँ तो फिर रोती अब है-
आज़ादी फिर छिन न जाए, नौजवां तुम निकल पड़ो...
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
एक बार अकबर ने बीरबल से कहा, मुझे हिन्दू बना दो...कहानी -
अकबर ने एक बार बीरबल से कहा तुम पक्के हिन्दू हो, मै भी हिन्दू होना चाहता हूँ तुम मुझे हिन्दू बना दो तो मानूं तो बीरबल ने कहा जहापनाह मुझे दो दिन का समय दीजिये। दूसरे दिन बादशाह सुबह महल के बाहर वाले जमुना तट के ऊपर घूम रहे थे तभी देखा एक व्यक्ति गधे को साबुन से नहला रहे थे, वो बीरबल थे. इस पर अकबर ने पूछा ये क्या कर रहे हो, बीरवल ने जवाब दिया गधे को घोडा बना रहा हू इस पर अकबर ने रोका और कहा तुम्हारा दिमाग ख़राब हो गया है क्या ? अकबर ने कहा जब हिन्दू मुसलमान बन सकता है तो गधा -घोडा क्यों नहीं बन सकता। ये जवाब सुनकर अकबर शर्मिन्दा हुए. इससे हमे यह पता चलता है जो जैसा है वही ठीक है-सुनील कुमार@9308571702.
