मईया की माथों में बिंदी सजाओ...भजन गीत
ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फूलबसिया एक भजन गीत सुना रही हैं:
मईया की माथों में बिंदी सजाओं-
बिंदी पहिर मईया चमकथे ओ-
मोला अईसनला सरस्वती माँ आवथे ना-
नव दिना के नवारत्नी ओ मोला-
अईसनला सरस्वती माँ आवथे ना-
मईया के आखों में काजल सजाओं-
मईया के माथों में काजल सजाओं-
काजल पहिर मईया चमकथे ओ मोला-
अईसनला सरस्वती माँ आवथे ना-
मईया की माथों में बिंदी सजाओं-
बिंदी पहिर मईया चमकथे ओ...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: FOOLBASIYA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
किलकी चौड़ी बसायो डाड मोसाहा रे...पंडवानी कर्मा गीत-
ग्राम पंचायत-खडोली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिलीधर, रामसुन्दर और संच्लाल एक पंडवानी कर्मा गीत सुना रहे है:
किलकी चौड़ी बसायो डाड मोसाहा रे-
हिरकी बिगड़ी के राजा जोगी वरे-
रामो नगा सुना बाहे हे कहात है-
रामो नगा सुना बाहे रे...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAMSILIDHAR RAMSUNDAR SANCHLAL SONG VICTIMS REGISTER
गोंड गोंडवाना भूमकाल के दौरान से अंगा देव को मानते हैं, पूर्वजों ने इस नियम को बनाये हैं...
ग्राम- लंजोड़ा जिला- कोंडागांव (छत्तीसगढ़ ) से उत्तम अटाला के साथ गाँव के ही साथी पन्द्दा जी हैं वो गोंडी भाषा में गोंड धर्म के देवताअंगा देव के बारे में कुछ जानकारी बता रहे हैं | वे कह रहे हैं कि गोंड आदिवासी गोंडवाना भूमकाल के दौरान से अंगा देव को मानते आ रहे हैं जो बहुत पहले पूर्वजों ने इस नियम को बनाये हैं उसे आज कल के पढ़े लिखे युवा लोग नहीं जान रहे थे पेन क्या हैं | ये सबसे बड़ा अंगा देव हैं हम इसी पर विश्वास करते हैं, ये ही हमारा बड़ा भगवान हैं हम आज उसी के रास्ते पर चलते हैं इसमें जीव शक्ति भी प्रकट होता हैं | जहाँ पर अंगा देव का स्थान होता हैं वह बेटी बहने नहीं जाते हैं |
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: UTTAM ATALA GONDI
वनांचल स्वर : श्वेत प्रदर का घरेलू उपचार -
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकांत शर्मा आज हम लोगो को महिला रोग में श्वेत प्रदर या सफ़ेद पानी निकलने की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं जो आम तौर पर बहुत सी महिलाओं को होता है. वे बता रहे हैं कि अशोक के पेड़ की छाल का चूर्ण और मिश्री समान मात्रा में मिलाकर गाय के दूध के साथ एक चम्मच की मात्रा सुबह शाम सेवन करना है दूध को भी थोडा सा कुनकुना गर्म कर ले| यह बहुत अच्छी औषधि है इसे ज़रुरत पड़ने पर दो बार भी ले सकते है, तीन बार भी ले सकते है | कुछ सप्ताह तक सेवन करने से उसमे बहुत बड़ा लाभ मिल जायेगा| वैद्य चन्द्रकांत शर्मा@9893327457
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
250 लोग 3-4 किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाकर पीते हैं, हैंडपंप नहीं, कोई नहीं सुनता...
आश्रित ग्राम-लूल्ह, पंचायत-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ सरपंच बता रहे हैं कि वार्ड क्रमाक 11 में पानी की समस्या हैं गाँव में 250 लोग की आबादी हैं वे लोग चार किलोमीटर चल कर नदी किनारे में झरिया बना कर पी रहे हैं | उससे कई प्रकार की बीमारी होती है उसे पी कर छोटे-छोटे बच्चे बीमार पड़ जाते हैं, इस समस्या को लेकर कलेक्टर को भी अवगत करा चुके हैं | पर अधिकारी ने कोई समाधान नहीं किया हैं,70 साल होने के बाद भी वहां के लोग झरिया का पानी पीने में मजबूर है इसलिए इस समस्या को समाधान करने के लिए मदद की अपील कर रहे हैं: P.H.E@9589733942, सरपंच@8959128678.


