तेदट तो भूमकाल उंदी बेरा तेदट तो...गोंडी जागरूकता गीत

जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नेमालाल कुमरा एक गोंडी जागरूकता गीत सुना रहे है:
तेदट तो भूमकाल उंदी बेरा तेदट तो-
तेदट तो, तेदट तो गोंडवाना तोर तेदट तो-
तेद सो मत्तोर गुण्डातोर-
लड़े मतोंड गोंडवाना ता काजे-
लड़े मतोंड भूमकाल ता काजे-
तेदट तो भूमकाल उंदी बेरा तेदट तो...

Posted on: May 11, 2018. Tags: NEMALAL KUMRA GONDI

हमारे गाँव की नाली बहुत गंदी है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते, हम परेशान हैं...

ग्राम, पोस्ट- करसी, तहसील, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भोंदलराम पैकरा बता रहे हैं, हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 5, में सड़क के दोंनो किनारे नाली बना है, जिसकी लंबाई 430 मीटर और चौड़ाई 1 फीट है, नाली बहुत गंदा हो चुका है, जिसके कारण लोगो को समस्या होती है, गाँव की करीब 500 जनसंख्या इस समस्या से पीड़ित है, सचिव सरपंच के पास आवेदन दिए लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है, इसलिए वह सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सरपंच@8889257811, सचिव@9424258368. पैकरा@7697219870.

Posted on: May 11, 2018. Tags: BHONDALRAM PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों को 6 महीने से वृद्धावस्था पेंशन नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी सुनते नही...

ग्राम-केशर, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गांव की बुजुर्ग महिलाएं सुखमन और सुखमती बता रहे हैं, कि उन्हें 6 माह से वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है, उनकी अथिक स्थति अच्छी नही है, जीवन यापन में दिक्कत होती है, उन्होंने सरपंच, सचिव के पास अपनी समस्या को रखा, लेकिन आज कल बोल कर बात को टाल दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात निवेदन करें जिससे उनकी पेशन मिल सके और वे बेहतर रूप से जी सकें: सचिव@9926137037, CEO@9926192534. रूपलाल मरावी@7697080920.

Posted on: May 11, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

मेरा राशनकार्ड नही बन रहा, कई बार आवेदन किया, घूस भी दिया, कई काम रुक जा रहे हैं...

ग्राम-कटंगी, पंचायत-डोंगरमंडला, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार मरावी बता रहे हैं, मै वार्ड क्रमांक 13 में रहता हूँ, और मेरा राशन कार्ड नही बना है, बनवाने के लिए आवेदन दिए, पैसे भी दिए लेकिन फिर भी नही बन रहा है, राशनकार्ड नही होने से कई काम रुक जा रहे हैं और राशन भी नहीं मिल रहा, इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का हल कराने में मदद करें: सहायक सचिव@7869179008, जनपद@9407810672, कलेक्टर@07642250600. संपर्क नम्बर@9630331869.

Posted on: May 11, 2018. Tags: SHIVKUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

दंतेवाडा के बैलाडीला पहाड़ियों में बसे लोहागाँव से नंदराज राजा की पारंपरिक जात्रा की रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दन्तेवाडा जिले के तहसील-बचेली, ब्लॉक- कुआकोंडा से रमेश कुंजाम बता रहे हैं कि बैलाडीला की पहाडी के पास जहां एनएमडीसी की 11 बी माइंस हैं वहा से 25 किलोमीटर की दूरी पर एक नन्दराज पहड़ी हैं उस पहड़ी में एक गाँव बसा हुआ हैं जो लोहागांव कहलाता है उस जगह पर चारो तरफ़ पहडियों के बीचों – बीच में नन्दराज राजा रहा करते थे उसकी परम्परा को लेकर आज 84 गाँव के लोग जात्रा कर रहे हैं वहा पर गाँव के ही वड्डे गुनिया जो देवी की ढोल नागडा बाजा से नाच रहे हैं उसकी आवाज वे हमें सुना रहे हैं | इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और उनको सुरक्षित करने की ज़रुरत है

Posted on: May 11, 2018. Tags: RAMESH KUNJAM

« View Newer Reports

View Older Reports »