हमारे पतियों के स्वर्गवास को 3-7 साल हो गए पर हम लोगो को विधवा पेंशन नहीं मिल रहा...

ग्राम-हिल्चुर, पंचायत दमकसा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर छत्तीसगढ़ से मंगली बाई, सनारो बाई और मेहेत्रिन बाई बता रहे हैं कि उनके पतियों का स्वर्गवास होने को लगभग 3-7 साल हो गया है लेकिन उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच-सचिव के पास आवेदन भी दिए तो कहते काम हो जायेगा, काम हो जायेगा ऐसा कहकर भगा देते हैं तो उनका कहना है कि विधवा पेंशन मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@7770931358, C.E.O.7587054500, संपर्क नम्बर@9406208904.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: MANGLI BAI SANARO BAI SONG VICTIMS REGISTER

मोर गाँव मोर अंगना, हमर सबके ये है प्राण...कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं:
मोर गाँव मोर अंगना,हमर सबके ये है प्राण-
गाँव के मन अब साहब बनगे, भुलागेन खेती बाड़ी-
परे बर पांव माँ-बाप के लाज लागते-
जब भार्गव बन गये रहे भगवान्-
मोर तमनार अब बनथे महान-
चिपचिपा खार केलो बिहार बनगे-
डोली खेत टूटगे प्लांट, खुश बासी होगे-
किसान मोर तमनार होगे महान|
तमनार तो चले गये अब है सत्ताईस गाँव के बारी-
सोनकर भुइयां अब करिया परगे-
सब्बो बन ही कोयला खदान...

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

साय रेला रेला बलोसाय रेला रेला बलोसाय...गोंडी गीत-

ग्राम-गुडेफल, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से धर्मिला, सुनीता एक गोंडी गीत सुना रही है:
साय रेला रेला बलोसाय रेला रेला बलोसाय-
गोड के पायल हो बलोसाय-
गली-गली खोज बे हो बलोसाय-
दाई गारी देही हो बलोसाय-
गोड के पायल हो बलोसाय...

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: DHARMILA SUNITA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में शौचालय आधा- अधूरा बना है, उसके कारण खुले में शौच करने जाना पड़ता है...

ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामकुमार उइकाबोल रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार घर-घर शौचालय देने का प्रावधान है लेकिन उनके गाँव में ऐसी स्थिति है कि सरपंच के द्वारा शौचालय बनाकर आधा अधूरे छोड़ दिए है है उसके कारण गाँव के लोगो को खुले में शौच करने जाना पड़ता है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सचिव@7770731358, रोजगार सहायक @7587477416, दुर्गकोंदल C.E.O.@7587054500, संपर्क@9406208904.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: RAMKUMAR UIKA TEMARAM BOGA SANTLAL UIKA SONG VICTIMS REGISTER

कान्हा तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है...भजन गीत -

ग्राम-कोटेला, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से लाली मंडावी एक भजन गीत सुना रही है:
काना तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है-
श्याम तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है-
तुमने काली रात में जन्म लिया-
अच्छा इसलिए काले हो तुम्हारा रंग काला है-
श्याम तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है...

Posted on: Jan 19, 2018. Tags: LALI MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »