6 महीने से विधवा पेंशन नही मिला, अधिकारी बोलते हैं बैंक जाओ, बैंक बोलता है पैसा नहीं आया...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-पहिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां सीता नेटी से गाँव की विधवा बुजुर्ग महिला सोन कुंवर बता रहे हैं, कि उन्हें विगत 6 महीने से विधवा पेंशन नही मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किये, तो सरपंच, सचिव कहते है बैंक से मिलेगा| बैंक में भी आवेदन किया, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ| इसलिए साथी परेशान होकर सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गये नंबरो पर अधिक से अधिक बात कर निवेदन करे जिससे उन्हें विधवा पेंशन मिल सके | सरपंच@9977716625, CEO@9977408388.
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के...बाल कविता
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लाला मंजुला एक कविता सुना रही हैं :
हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के-
टांगें इसके मोटी है आँखें इसकी छोटी है-
खाना पत्ति खाती है लंबे सूंढ़ हिलाती है-
सुप्पा जैसे इसके कान देखो देखो इसके शान...
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: LALA MANJULA SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi :17th March 2018 -
नई दिल्ली : रेलवे के 89 हजार पदों के लिए 1.5 करोड़ ने किया आवेदन – नईदुनिया – दुनिया में जीएसटी की दूसरी सबसे अधिक टैक्स दर भारत में – नईदुनिया – छत्तीसगढ़ : चुनावी साल में नेताओं को याद आए बेरोजगार – ETV – छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं सुकमा के ग्रामीण – नवभारत
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
री री लोयो रेला रे रेला जय सेवा री री लोयो रेला रे रेला...गोंडी गीत
विश्रामपुरी, ग्राम-हातमा, तहसील-केशकाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रजूला नेताम एक गोंडी गीत सुना रही है :
री री लोयो रेला रे रेला जय सेवा री री लोयो रेला रे रेला-
माठी धरती जोहर लागी रा जय सेवा-
रीरी लोयो रेला रेरेला जय सेवा-
रीरी लोयो रेला रे रेला-
लिंगो मुदिया जोहर लागिरा...
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: UTTAM ATALA
अब गोंडी भाषा में भी एक जैसी समान शिक्षा, पत्रकारिता और प्रशासन का काम किया जा सकेगा...
जिला-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) से उत्तम आतला बता रहे हैं कि दिल्ली में 7 दिवसीय गोंडी कार्यशाला का आयोजन 19 से 23 मार्च के बीच किया गया है ताकि गोंडी का एक मानक शब्दकोश तैयार कर 8वी अनुसूची में शामिल किया जा सके| मध्य भारत में बड़ी संख्या में गोंडी भाषी लोग रहने के बावजूद भी दुर्भाग्य है कि इस भाषा में न कोई समाचार पत्र है न कोई टीवी चैनल और न ही रेडियो| इसका कारण यह है कि यह आज विभिन्न बोलियों के समुच्चय के रूप में है, अभी तक इसकी एक मानक भाषा नही बनी है, लेकिन अब निरंतर संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद गोंडी के शब्दो का संचय कर एक मानक शब्दकोष तैयार करने के लिए काम जारी है , कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को बहुत धन्यवाद : उत्तम आतला@9404984074.
