हमारे पारे का हैण्डपम्प एक सप्ताह से ख़राब है, हम लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे है...
ग्राम-कोटिया, पोस्ट+थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से छोटू, जीतन पोया, निरंजन पोया, राजूराम टेकाम बता रहे है कि उनके वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प एक सप्ताह से ख़राब पड़ा हुआ है उसके कारण 2-3 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे है और हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने वार्ड पंच के पास शिकायत किये है लेकिन अभी तक नहीं बना है और उनके वार्ड में लगभग 25-30 घर है और उनका कहना अगर हैण्डपम्प बन जाता तो हम लोगो को पानी पीने में सुविधा होती| इसलिए इन अधिकारियो से बात कर हमारी समस्या का समाधान करवाने में मदद करें: P.H.E.@@9425934247, कलेक्टर@07775266117. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8357027781. धनसाय मरावी@7354620356.
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: CHOTU JITAN POYA NIRANJAN POYA SONG VICTIMS REGISTER
कर लो कोया किसानी बड़े सुहे पानी...किसानी गीत
तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक किसानी गीत सुना रहें है:
कर लो कोया किसानी बड़े सुहे पानी-
कोदों कुटकी सबे बोहादों-
भुट्टा ककड़ी बाड़ी लगा दो-
करियो नयना दानी बड़े सुहे पानी-
दाने बोआ दो रोपा लगा दो-
नादिर है पानी सेला गवादों – लिंगो दाई रिसानी बड़े सुहे पानी-
रहर तिल्ली की बातों निराली-
बाकि फसल तो सैयानी-सैयानी-
ले लयो छल्ला निशानी बड़े सुहे पानी-
कर लो कोया किसानी बड़े सुहे पानी...
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: KALIRAM-DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
जमीन बचाओ अभियान बैठक से हेमसिंह मरकाम के साथ में चतुरु बैगा, केवल सिंह बैगा, सुक्कुराम बैगा, ग्राम-रुकमिदादर, पंचायत-कान्दवानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बोल रहे है कि उनके गाँव के आंगनवाडी से लेकर बाजार चौक तक सीसी रोड चाहिए और वो मेन रोड तक पहुंचना चाहिए और आंगनवाडी से लेकर बाजार चौक तक लगभग 10-12 घर है| रोड नहीं होने के कारण आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत भी किये है लेकिन ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर रोड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9424136900. हेमसिंह मरकाम@9575248234
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: CHATRU BAIGA KEWAL SINGH BAIGA SONG VICTIMS REGISTER
जाना होके आबे तैयार चलना जाबो कुही बाजार...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-धमगढ़, थाना-कुकदुर , विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से भुक्लूराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
जाना होके आबे तैयार चलना जाबो कुही बाजार-
रानी तोला मै घुमा के लाहुं न-
नाक बर तोर बर नथनी लेहूँ कान के लेहूँ बाली-
आनी बानी के चुरी और फुंदरी अऊ लेदेहु साड़ी...
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए...बघेली लोकगीत
ग्राम+पोस्ट-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) रमेश कुमार गुप्ता एक बघेली लोकगीत सुना रहे हैं :
चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए-
महुआ उजर गए मोर महुआ उजर गए-
सास सोवे घरमा ससुर सोवे घर मा-
चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए...
