हमारे बस्ती में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, शिकायत करने पर सरपंच सचिव कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-धुरसी, पंचायत -कंदावानी तहसील-पंडरिया जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गावटी सिंह बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या हैं 5-6 घर की बस्ती है वहां एक भी हैण्डपम्प नहीं है वे लोग नदी से पानी लाकर पीते हैं, उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले लेकिन ध्यान ही नहीं दे रहें हैं तो उनका कहना है कि एक हैण्डपम्प खुदवा देते तो हम लोगो को पानी की सुविधा हो जाती| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें : सचिव@9406066611, P.H.E.@9893883154. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9575248234.
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: GAWATI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
ये धरती मईया लागों तोरे पईया तोला जोहारों...भजन गीत
ग्राम पंचायत-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलबती सिंह और रामरती सिंह एक भजन गीत सुना रही हैं:
ये धरती मईया लागों तोरे पईया मैं तोला जोहारों-
मैं तोला जोहरों ओ तोला जोहारों ओ मोर धरती मईया-
हे कुदरगढ़ी मईया लागों तोरे पईया तोला जोहारों ओ-
हे गोरसियाँ मईया लागों तोरें पईया तोला जोहारो ओ-
तोला जोहारों ओ में तोला जोहारों ओ सरस्वती मईया-
हे सरस्वती मईया लागों तोरें पईया तोला जोहारों ओ-
ये धरती मईया लागों तोरे पईया तोला जोहारों....
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: KAMALBATI SINGH RAMRATI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल की शिक्षिका समय पर नहीं आती, शौचालय और बाउंड्रीवाल भी नहीं है...
ग्राम-लामपुरी, पोस्ट-कोडगाँव, थाना-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनसाराम बता रहे है कि उनके गाँव की शिक्षिका समय पर स्कूल नहीं आती.वो बच्चो को अच्छे से नहीं पढ़ाती है.स्कूल में शौचालय और बाउंड्रीवाल भी नहीं है. स्कूल जंगल के किनारे है वहां पर जानवरों का भी खतरा रहता है| गाँव के लोगो ने शिकायत किया है पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है. उन लोगो की मांग है कि स्कूल में एक पुरुष शिक्षक हो और शौचालय और बाउंड्रीवाल बने जिससे बच्चे सुरक्षित रह सके| कृपया इस नम्बर में बात कर शिक्षक,शौचालय और बाउंड्रीवाल की व्यवस्था करें: अंतागढ़ CEO@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9755218992, 9516855168.
Posted on: Jun 04, 2018. Tags: MANSARAM ANTAGARH SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi :4th June 2018 -
नई दिल्ली : छवि सुधारने में जुटा संघ; पॉजीटिव रिपोर्ट छापने वाले 1300 पत्रकारों को सम्मानित किया- अंदरूनी रिपोर्ट में खुलासा -दैनिक भास्कर – मध्य प्रदेश में लाखों फ़र्ज़ी वोटर? चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, EC ने टीम बनाने का फ़ैसला लिया – NDTV इंडिया –
नारायणपुर:अबूझमाड़ में पुलिस से मुठभेड़ में पांच नक्सली घायल – नईदुनिया-
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच का गला रेता, शव दफनाया – नईदुनिया-
Posted on: Jun 04, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, हम एक किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम पंचायत-पंडरी, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल मरावी बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में 25 घर की बस्ती है और एक भी हैण्डपम्प नहीं है और वे लोग 1 किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाकर पीते है | हैण्डपम्प खुदवाने के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो हो जायेगा-हो जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| उनका कहना हैण्डपम्प खुद जाता तो हम लोगो को पानी की सुविधा हो जाती | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: P.H.E.विभाग@9826603461. संपर्क@9679189891.

