हमारे गाँव के हैण्डपम्प से लाल पानी निकल रहा है, गाँव के लोग बीमार पड़ रहे है, कृपया मदद करें...
ग्राम-तेलम्मा, पंचायत-भेजा, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मुक्तिन बाई पटेल, कमला बाई पटेल और साजन बाई पटेल बता रही हैं कि उनके गाँव के हैण्डपम्प से लाल पानी निकलता है और गाँव के लोगो उसी को पी रहे है उसके कारण गाँव के लोग बहुत सी बीमारियों से ग्रसित है और सरपंच सचिव के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. गाँव वालो का कहना है कि हैण्डपम्प को ठीक करवाया जाए ताकि गाँव के लोगो को साफ पानी मिल सके इसलिए साथी मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर हैण्डपम्प को ठीक करवाया जाए ताकि उनको साफ पानी मिल सके: सरपंच @9479289148, C.E.O.@9424194901. बस्तीराम@8225027272.
Posted on: Feb 15, 2018. Tags: MUKTIN PATEL KAMLA PATEL SONG VICTIMS REGISTER
गाँव जगना चाहिए और हर घर जगना चाहिए...जनजागृति गीत
रामशीला सलाम, ग्राम-गुट्टापाल, पंचायत-गवर्डन, ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से एक जनजागृति गीत सुना रही है:
गाँव जगना चाहिए और हर घर जगना चाहिए-
लडकियों को पढना चाहिए नव समाज आना चाहिए-
उजाला-उजाला-उजाला-उजाला होए उजाला-
पढने वाली लड़की को ज्ञान बढ़ेगी-
घर-घर में परिवार में रौशनी लाएगी-
गाँव जगना चाहिए और हर घर जगना चाहिए...
Posted on: Feb 15, 2018. Tags: RAMSHILA SALAM SONG VICTIMS REGISTER
पढ़े ला जाबो, पढ़े ला जाबो, पढ़े ला जाबो रे... शिक्षा गीत
कैलाश सिह पोया ग्राम-देवरी,जिला-सुरजपुर छत्तीसगढ़ से शिक्षा पर एक गीत सुना रहे हैं – पढ़े ला जाबो पढ़े ला जाबो पढ़े ला जाबो रे – संगी चल चल पढ़े ला जाबो रे – ज्ञान पबो ज्ञान सुघर ज्ञान पबो रे – अक्षर पढ़बो गिनती सिखबो – किताब अपन नाम पढ़े ला जाबो रे – पढ़ लिख के हमन बनब साक्षर गावं- गावं – साक्षर गावं साक्षर पढ़े ला जाबो रे – मान मान पबो मान हमर सम्मान पाबो रे
मान पबो मान सम्मान पाबो रे-
संगी चल चल पढ़े ला जाबो रे...
Posted on: Feb 15, 2018. Tags: Kailash Singh Poya SONG VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रेला रेला रे रेला रे लोयो रेला रेला...गोंडी रेला गीत
रामशीला सलाम, ग्राम-गुट्टापाल, पंचायत-गवर्डन, ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से एक गोंडी रेला गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रेला रेला रे रेला रे लोयो रेला रेला-
महुली मुते आयाना कुडुम तोला बाबा न-
इदे चौरियासी परगना आयाना-
रे रे लोयो रेला रेला रे रेला रे लोयो रेला रेला...
Posted on: Feb 15, 2018. Tags: RAMSHILA SALAM SONG VICTIMS REGISTER
18 फ़रवरी 2018 को ब्लाक स्तरीय महासम्मेलन एवं फड़ापेन पूजन में शामिल होने के लिए सन्देश...
जागो अब गोंडवाना के जवानों,अब सोने का वक्त नही-जो गोंडवाना के काम न आये वो गोंडवाना के रक्त नही-जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) ग्राम-बरपटिया से धनसाय मरावी बता रहे हैं कि आदिवासी सम्मलेन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की युवा प्रशिक्षण पांचवी एवं छटवी अनुसूची की जानकारी 18 फ़रवरी 2018 को ब्लाक स्तरीय महासम्मेलन एवं फड़ा पेन पूजन रात्रि कालीन को लोधी (गुरमुटी ) वाड्रफनगर में होना है जिसका मुख्य अतिथि के रूप में (राष्ट्रीय अध्यक्ष) गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी, विशिष्ट अतिथि गोंडवाना (महासचिव) श्याम सिंह मरकाम जी, (प्रदेश अध्यक्ष) नन्द किशोर राय जी का उपस्तिथि होना है अतः वे सभी युवक-युवतियों को शामिल होने के लिए सन्देश दे रहे है. धनसाय मरावी@7354620356.
