बोल रहा है संत विनोवा कर के ऊँची बाह रे...विनोबा गीत -

ग्राम-अजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम आचार्य विनोबा के विचारो को एक गीत के माध्यम से सुना रहे हैं :
बोल रहा है संत विनोवा कर के ऊँची बाह रे-
काम योग से बन जायेगा गोकुल अपना गांव रे-
भूमि हीन को भूमि मिलेगी भूखे को दाना पानी-
समता के पौधे पनपेंगे जैसे बरसेगा पानी-
झगड़े झंझट दूर रहेंगे-
सुखद शन्ति की हवा चले...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ, चादर तो फट गया, दर्जी बुलाओ...बाल कविता

ग्राम-डूमरखोरका, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से भानु एक बाल कविता सुना रहे है :
निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ-
चादर तो फट गया दर्जी बुलाओ-
दर्जी का सुई टुटा, घोड़ा दौड़ा-
घोड़ा का टांग टुटा, हल्दी लगा-
हल्दी का रंग छूटा, डॉक्टर बुलाओं-
डॉक्टर का पेट फ़सा, ताली बजाओं-
निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ-
चादर तो फट गया दर्जी बुलाओ...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: BHANU BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

सत्य के मुंह पर जब भी ताले होते हैं...गजल

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश सुगम कटारे की गज़ल सुना रहे है :
सत्य के मुंह पर जब भी ताले होते हैं-
अच्छाई के देश निकाले होते हैं-
हुई ज़रा बरसात उफनने लगते हैं-
छोटे जितने नदिया नाले होते हैं-
लुका छिपी का खेल वही कर पाते हैं-
आज सियासत है ऐसे ही लोगों की-
जिनके तन उजले,मन काले होते हैं...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे ग्राम पंचायत में दो आश्रित गाँवों ने अलग ग्रामसभा की मांग की है कृपया इसमें उन्हें मदद करें

ग्राम पंचायत-चुकतीपानी, विकासखण्ड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से आदेश बैगा बता रहे है कि पंचायत के तहत आने वाले आश्रित ग्राम बाहरीझुरकी और बाज़ारडांड-आमानकान में पेसा एक्ट के धारा-१२९ ख के तहत अलग ग्रामसभा की मांग की गई है, जिसमे पंचायत सचिव को जनपद स्तर से नोटिस गया था जिसके कारण एक बार ग्राम सभा हुई जिसको एजेंडे में अभी नही जोड़ा गया है| वे मांग कर रहे है कि अलग ग्रामसभा की जाए ताकि ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके. सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए ताकि ग्रामीणों की मांग पूरी हो सके | सचिव@9575842546, सरपंच@8718001873. आदेश बैगा@8462040914.

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: ADESH BAIGA SONG VICTIMS REGISTER

गाय-बकरी चराते समय बांसुरी की धुन...

भगतपारा ग्राम-धूमाडांड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी की मुलाक़ात आज अपने बुज़ुर्ग मामा रूपसाय मरावी से हुई है जो गाय-बकरी चराने का काम करते हैं और गाय-बकरी चराते समय अक्सर बांसुरी बजाते है, वे बता रहे हैं कि यह बहुत पारम्परिक धुन है जिसको लोग बहुत पुराने समय से बजाते आ रहे हैं जिस धुन को उनके मामा सुना रहे हैं...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »