इसी में जीना प्यारो इसी से मरना इसी में सब कुछ करना है...गीत
ग्राम-होरागट, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से सागर एक्का और मनीषा कुमारी भजन गीत सुना रहें है:
इसी में जीना प्यारो इसी से मरना इसी में सब कुछ करना है-
स्वर्ग और पृथ्वी को ईशु ने बनाया प्रभु की महिमा हो-
इसी में जीना प्यारो इसी से मरना इसी में सब कुछ करना है-
आदम और हवा को ईशु ने बनाया प्रभु की महिमा हो-
नदी और नाला को प्रभु ने बनाया प्रभु की महिमा हो-
इसी में जीना प्यारो इसी से मरना इसी में सब कुछ करना है...
Posted on: Jul 12, 2018. Tags: MANISHA KUMAR SAGAR EKKA SONG VICTIMS REGISTER
प्यारा भारत यही हिमालय सा पहाड़ है यही गंग की धारा है...कविता-
ग्राम-नतापोल, पोस्ट-टोंगो, थाना-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से मनोज सिह एक कविता सुना रहे हैं:
प्यारा भारत यही हिमालय सा पहाड़ है यही गंग की धारा है,
यमुना लहराती है सुंदर भारत कितना प्यारा है-
फल फूलो से भरी भूमि है, खेतो में हरियाली है-
आमो की डाली में बैठी, गाती कोयल काली है-
बच्चो माँ ने तुम्हे पाल पोसकर बड़ा बनाया है-
यह मत भूलो तुमने कि अन्न कहां का खाया है...
Posted on: Jul 12, 2018. Tags: MANOJ SINGH SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम...देश भक्ति गीत-
ग्राम-बरतीकला, पोस्ट, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) दयासागर कुसवाहा एक देश भक्ति कविता सुना रहे हैं :
ऐ मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम-
नेकी पर चले और बदी से टले, ताकि हसते हुवे निकले दम-
बड़ा कमजोर है आदमी, अभी लाखो हैं इसमें कमी-
वो बुराई करे हम भलाई करें-
नही बदलेगी ओ भावना, है रोशनी में वो दम-
अमावास को कर दे पूनम, नेकी पर चले और बदी से टले, ताकि हसते हुवे निकले दम...
Posted on: Jul 12, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 12th July 2018...
1.रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों के संविलियन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के संबंध में मोर्चा के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की।
2.रायपुर। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के बीच तकरार की खबरों के बीच दिल्ली से रायपुर लौटे बघेल ने विवाद के अटकलों को खारिज किया।
3.चौदह सुत्रीय मांगों को लेकर पुलिस परिवार के आंदोलन पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस सेवा की स्थिति कई अन्य राज्यों की तुलना से बेहतर हैं|
4.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चुनाव से पहले हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात जनता को सौंपने के सरकारी सपने को बड़ा झटका लग सकता है|
5.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्मार्टकार्ड बनाने को लेकर अनियमितता और भेदभाव के आरोप को लेकर युवा कांग्रेस ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव किया. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा भी वहां पहुंचे थे|
Posted on: Jul 12, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA
रामपुर किना-किना रे हायरे गेंदा बाहा बगीचा...सादरी गीत
ग्राम पंचायत-रामपुर, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से कृष्णा खलखो एक सादरी गीत सुना रही है:
रामपुर किना-किना रे हायरे गेंदा बाहा बगीचा-
गोटा रामपुर उठा बाय जागा बाय-
चैनपुर किना-किना रे हरियर गेंदा बाहा बगीचा-
गोटा रामपुर उठा बाय जागा बाय-
गोटा दिसम उठुम ताम सोहम तान-
रामपुर किना-किना रे हरियर गेंदा बाहा बगीचा...

