वनांचल स्वर : हड्डी टूटने पर घरेलू उपचार-
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज हम लोगो को हड्डी टूटने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, अर्जुन की छाल जिसे कहुआ भी कहते है 3 ग्राम, चीनी 5 ग्राम, घी 6 ग्राम सभी को मिलाकर पेस्ट बनाकर सुरक्षित रख लें, यह एक खुराक की मात्रा है ऐसा दिन में दो बार कर सकते है, अर्जुन का चूरा और घी दोनो को बराबर मात्रा में मिलाकर गाढा लेप बना लें, और लगे हुए स्थान पर लगा कर ऊपर से पट्टी बाँध लें, पट्टी को 21 दिन तक बंधा रहने दे, परन्तु इसका प्रयोग से पहले X-RAY जरुर कराएं और स्थिति के अनुसार उपचार करें, मिर्च मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
ऊँचा-नीचा पहाड़ पर्वत नदी-नाला...नागपुरी गीत
गुंडरूडांड, ग्राम-खडगवां कला, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चमन सिंह नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
ऊँचा-नीचा पहाड़ पर्वत नदी-नाला-
हाय रे हमर सुंदर सूरजपुर जिला-
नोनी ला स्कूल भेजा, बाबू ला स्कूल भेजा-
दोनो ला सामान ज्ञान देवा हाय रे हाय-
स्कूल में दाल भात और देथें पापड़-
नोनी और बाबू खाथे चपड़ चपड़-
हिन्दी में क, ख, गणित में जोड़-घटाव, इंग्लिश में A, B, C, D पढ़थे...
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: CHAMAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We got our handpump repaired after report on CGnet, many thanks...
ग्राम-बरती, पोस्ट-बरती, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पूनलराम पैकरा बता रहे हैं उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1,2,3,4, के जनसंख्या लगभग 900 है. लोग हैंडपंप खराब हो जाने से पीने के पानी के लिए परेशान थे. कई बार उन्होने सरपंच,सचिव , पी.एच.ई, विभाग में आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हुआ तो ये साथी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये, रिकॉर्ड करने के एक सप्ताह बाद उनके गाँव का हैंडपंप बना दिया गया और अब उन्हें पीने के पानी मिल रहा है. ग्रामीण बहुत खुश हैं अब वे सीजीनेट और जिला के अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की| पूनलराम@9697219870.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI IMPACT PUNALRAM PAIKARA SONG VICTIMS REGISTER WATER
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया रे पानी...बारिश गीत -
आश्रित ग्राम -तिगावल, पंचातय-मालम, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से प्रभुप्रकाश लकड़ा एक बारिश गीत सुना रहे हैं:
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया रे पानी-
कबिलम करे बरिसो रे कारी बदरिया पानी-
मोरा लागे मोरा लागे बन्दरे कोड़ा मोरा लागे
कबिलम करे बरिसो रे कारी बदरिया पानी-
मोरा लागे मोरा लागे बन्दरे कोड़ा मोरा लागे
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया ग्राम रे पानी...
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: PRABHU PRAKASH LAKDA SONG VICTIMS REGISTER
कोरची तहसील जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र में गोटुल पुनर्स्थापना कार्यकम (गोंडी भाषा में)...
ग्राम-ग्यारापति, तहसील-कोरची, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) में गोटुल की पुनर्स्थापना कार्यकम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम से रनेश कोरचा के साथ बाबुराव मडावी जुड़े है वे गोटुल संघठन के बारे में जानकारी गोंडी भाषा में बता रहे है कि यह कार्यक्रम का उद्देश्य यही है की हमारी संस्कृति, भाषा ख़त्म होने की कगार में है इससे लड़ने के लिए हम चाहते हैं कि गाँव गाँव की संगठन तैयार हो और गोटुल की संस्कृति सामने आये! गाँव गाँव की संगठन में रीतिरिवाज की बात हो और यह संगठन संपूर्ण इलाके में हो इसीलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है जिससे पूरे गोंडवाना क्षेत्र में गोटुल की स्थापना हो सके

