हमारे गाँव को जाने वाली सड़क इतनी खराब है कि एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाती, रोगी परेशान हो रहे हैं...

ग्राम पंचायत-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बता रहे हैं ग्राम तक जाने वाला पहुँच मार्ग इतना खराब हो गया है कि एम्बुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती है जिस कारण आपातकालीन स्थिति में बीमार व्यक्तियों की रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है और गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | इस समस्या को लेकर उन्होंने ग्राम पंचायत तथा जनपद में शिकायत की थी पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसीलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं साथी दिए हुए नम्बरों पर अधिकारीयों को फ़ोन कर दबाव डाले और रोड निर्माण करवाने में मदद करे:CEO@9425836026,सरपंच@9907784947.मरकाम@7747968488

Posted on: Sep 26, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 26th September 2017-

छात्रवृत्ति नेशनल मीनस कम मैरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2017-18-
जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने पर जताया आभार – कांकेर छत्तीसगढ़-
कर्ज से परेशान किसान ने किया खुदकुशी – राजनांदगांव छत्तीसगढ़-
किसानों को बताया जैविक खेती के फायदे -नईदुनिया न्यूज कापसी/पखांजुर-कांकेर
बोदलकछार में चुनाव के समय मिलती है बिजली – मध्यप्रदेश छिन्दवाड़ा

Posted on: Sep 26, 2017. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA

एक उड़ता है सफर से नये आया जैसा...कविता

ग्राम-विशेषरपुर, जिला-चंदौली (उत्तरप्रदेश) से करिश्मा एक कविता सुना रही हैं :
एक उड़ता है सफर से नये आया जैसा-
दुल्हन गई वहां से भाग-
चंदा मामा दूर के, पुड़ी पकाए दूर से-
आप खाए थाली में-
मुन्नों दे दे थाली में गए टूट-
मुन्ने गए रूठ-
पानी बरसा चम-चम-
छाता लेकर निकले हम...

Posted on: Sep 25, 2017. Tags: KARISHMA CHANDOULI SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टिहीन हूँ, 14 साल से राशन कार्ड नहीं बना, लगभग 2 साल से 3 लोगों को पेंशन भी नहीं मिला...

ग्राम-कर्जाँव, पोस्ट-करजी, प्रखण्ड-चैनपुर,जिला-कैमूर (बिहार ) से राकेश कुमार अपनी समस्याओं के बारे में कह रहे है.14 साल से उनका राशन कार्ड नही बना है| उनको आँख से दिखाई नहीं देता उनके परिवार में 1 साल 9 माह से ज्यादा हो गए तीन लोगों को पेंशन नहीं मिला है, जब मिला तब काम मिला, अधिकारी घूस मांगते हैं |कई बार आवेदन लेकर BDO के पास समस्याओं के हल को लेकर गुहार लगायी पर अधिकारियों ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है इसलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,साथी दिए हुए नम्बरों पर अधिकारियों को फ़ोन करके दबाव बनाए और समस्या को हल कराने में मदद करे:BDO@9431818060. राकेश कुमार@9871639769

Posted on: Sep 25, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

एक ठन बैला के दो ठन सींग...गीत

ग्राम-रौचंन, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से अमित साहू भोरमदेव क्षेत्र का एक गीत सुना रहे हैं :
एक ठन बैला के दो ठन सींग-
रेंगत हवे खेत में बढ़िया ठींगे ठींग-
एक ठन कुकरी के दो ठन अडवा-
तिलवा देवत है कैसन सींग-
आज वजी जी बासी धरके किसानिन है अगोरत है-
मइके ला सुनावत बहू दया घोरत है...

Posted on: Sep 25, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »