दाई के दाई घईला फूटी गईल रामेव सुवा, राखबे कि नवा बनवा...सुगा गीत
ग्राम-धर्सेडी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मनसा एक सुगा गीत सुना रही हैं :
दाई के दाई घईला फूटी गईल रामेव सुवा, राखबे कि नवा बनवा-
माटी घईला बेटी फुट-टूट देबे रामेव, सुगा जा तोरे दाऊ जा-
दाऊ जा दाऊ घईला फूटी गईले रामेव सुगा राखबे कि नवा बनवा-
माटी घईला बेटी फुट-टूट देबे रामेव, सुगा जा तोरे बाबा जा-
बाबा रे बाबा घईला फूटी गईले रामेव सुगा राखबे कि नवा बनवा-
माटी घईला नातनिन फुट-टूट देबे रामेव, सुगा जा तोरे बाई जा-
बाई गे बाई घईला फूटी गईले रामेव सुगा राखबे कि नवा बनवा...
Posted on: May 13, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIDYA TEKAM
Today's news from newspapers in Gondi :13th May 2018 -
मध्यप्रदेश: मंडला पहुंचेंगे पीएम मोदी, आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का करेंगे ऐलान – रफ़्तार –
छत्तीसगढ़: चुनाव से पहले ‘पत्थर आंदोलन’ से गरमाई सियासत – नवभारत –
छत्तीसगढ़: बीजेपी की ‘विकास यात्रा’ के पीछे-पीछे चलेगी कांग्रेस की ‘विकास खोजो’ यात्रा – नवभारत – छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव के आदिवासी बहुल क्षेत्र के ग्रामीण झरिया का गंदा पानी पीने को मजबूर – न्यूज़ 18 – छत्तीसगढ़ : पत्थलगड़ी: कार्रवाई से आदिवासी समाज नाराज कहा- परंपराओं को राष्ट्रविरोधी बता रहा प्रशासन – दैनिक भास्कर -
Posted on: May 13, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM GONDI
अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनवाया, पैसा नही मिला, बेवकूफ बनाकर घुमा रहे हैं...
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार ताराम बता रहे हैं, अधिकारियों के कहने पर शौचालय निर्माण कराया, 3 महीने हो चुके हैं, लागत राशि अभी तक नहीं मिला, कई बार अधिकारियो के पास निवेदन किया, लेकिन अधिकारी आज-कल बोलकर घुमा रहे हैं, इसलिए वह सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गये विभागीय अधिकारियों के नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@8463848957, सचिव@7317347554, CEO@9753656742, SDO@9646066905, सहायक सचिव@7089495009. संपर्क नंबर@8717907631.
Posted on: May 13, 2018. Tags: PRADEEP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
कोमरा भाइयों को जोल कोमरा क्यों कहते हैं... गोंडी कहानी
उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नेमा लाल कोमरा गोंडी में बता रहे हैं कोमरा भाइयों को जोल कोमरा क्यों कहते हैं ? देव परमाहमुदिया बाबा जिसे धरती का राजा भी कहा जाता हैं, अपने सुपुत्री हलियाल कुवारी को दमांद उसेह्मुदिया को शादी उपरांत आशीर्वाद स्वरूप जो शब्द बोले कि घर के हर पाटी में झुलना झूले यह आशीष दिये और वास्तव में वही सत्य हुआ ,बच्चे हर पाटी में झुलना लगाने की जरूरत पड़ गई जिन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था,झुलना झूलाने वाले लोग भी परेशान होकर रुलाने का काम करते थे,ये सब देखते हुए उसेह्मुदिया की पत्नी हलियाल डोकरी ने सोची और अपने पिताजी के पास चली गई और अपनी समस्या बताई तो परमाह देव ने कोवा पुत्र को अपने दीदी के साथ जाने के लिए कहा तो सम्मान भेजा गया और चले गये, जाने के बाद हलियाल डोकरी ने अपने भाई का नाम बदल दी. कोवा से कोमरा हर जगह बताई. भाई ने अपने दीदी के बाल -बच्चे की सेवा में सवैद तत्पर रहे कोमरा का काम केवल दीदी के बच्चो का झुलना झुलाना किस तो ज़माने से करते आये इसी झूला झुलाने का काम के अनुसार कोमरा भाईयों को गोंडी भाषा में जोल कोमरा के नाम से जाना जाता हैं
Posted on: May 13, 2018. Tags: NEMALAL KUMRA GONDI
मेरी उम्र 70 साल हो चुकी है, उसके बाद भी वृद्धावस्था पेंशन नही मिलता, कोई नहीं सुनता...
ग्राम पंचायत-रामगढ़, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगन्नाथ सिंह सीजीनेट के अमर मरावी को बता रहे हैं, मेरी उमर 70 साल हो चुकी है, उसके बाद भी वृद्धावस्था पेंशन नही मिलता है, वे 3 साल से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, उनका कहना है कि जब सरकार सबको दे रही है, तो मुझे भी मिलना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर उन्हें उनका वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करे, जिससे वे एक बेहतर ज़िंदगी जी सकें : सचिव@8965853154, CEO@9165689001. संपर्क नम्बर@9754230346.

