पहले मुझे विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अब बंद कर दिए है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में जामदाई जो बता रही है कि उनको पहले विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अब नहीं मिल रहा है कुछ दिनों से बंद कर दिया गया है | उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है तो उनका कहना है फिर से विधवा पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है इन अधिकारियो से बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9179530000, सचिव@8120492032, रोजगार सहायक सचिव@7287307286. रूपलाल@7089415537.
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi: 19th Nov 2017 -
रायपुर छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित बस्तर के लिए अलग से विकास प्लान तैयार करेगा नीति आयोग – पत्रिका न्यूज़ – रांची : आदिवासियों ने मनाई बिरसा की जयंती – रफ़्तार न्यूज़ – बस्तर : नक्सल समस्या से निपटने का अनूठा तरीका- ‘मौन इंटरनेट क्रांति’ – आज तक न्यूज़ – झारखंड : आदिवासी सेंगेल अभियान की महारैली 23 को रांची में – हिंदुस्तान न्यूज़ -
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
आरती हो रही रे बुढा देव...बुढादेव आरती -
ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर ,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हूपसाय जगते बुढादेव आरती सुना रहे हैं :
आरती हो रही रे बुढा देव – सतरंगी ध्वजा लहराय – कौन मढ़ा तोर ठाना रे कौन पूजन हार – कौन उतारे तोरी आरती कौन करे गुणगान – साजा मडा तोर ठाना रे कोया पूजन हार – लिंगो उतारे तोरी आरती कोयतुर करे गुणगान...
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: HUPSAY JAGATE SONG VICTIMS REGISTER
सुनो हो सुनो हो संगी, बुल्टू रेडियो के गोठ, गाँव की समस्या का रिकार्ड कराओ, होही ओखर निदान...
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू देश की एकता को लेकर एक संदेश दे रहे हैं ये कह रहे हैं कि गाँव के युवाओं को अपने अधिकार और समस्या को जानने की ज़रुरत है मोदी जी ने एक नारा दिया है सबका सांथ सबका विकास जो सभी पे लागू होता है वे एक पंक्ति सुना कर सभी को संदेश दे रहे हैं कि बुल्टू रेडियो में सभी अपनी समस्या को रिकार्ड करे और स्वयं ही समाधान करें, हम सभी को एक होना है सभी को मिलकर काम करना है सभी राष्ट्र के निर्माता हैं सभी को काम, आवास, रोजगार मिलेगा तभी देश का विकास होगा, हमें वनों को नहीं काटना है उज्वला योजना का लाभ लेना है और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है
अमित साहू@8964931287.
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मेरी बेटी विकलांग है उसे विकलांग पेंशन/मदद नहीं मिलती है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-मंगनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी के साथ में कक्षा 3 की छात्रा प्रियंका पिता संतू और उनकी मम्मी जय्यो हैं जो बता रही है कि उनकी बेटी का विकलांग मदद/पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार शिकायत की लेकिन सुन नहीं रहे है तो उनका कहना है कि विकलांग पेंशन मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर विकलांग पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9189001025, सचिव@7587875406, कलेक्टर@9179530000. बाबूलाल नेटी@9713997981.

