हांथो में लोटा जल से भरी है, जलवा चढाने को आशा करते हो...गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रीना यादव एक गीत सुना रहे हैं :
हांथो में लोटा जल से भरी है-
जलवा चढाने को आशा करती हूँ-
खत लिखती हूँ मईया, पता पूछती हूँ-
आप से मिलने को आशा करती हूँ-
हांथो मे थाली फल से भरी है-
फलवा चढाने को आशा करती हूँ...

Posted on: Mar 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके हाथों में:लू से बचने का घरेलु उपचार

मोहन यादव, जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़ से है, गर्मी में होने होने वाली लू से बचने के लिए उपाय बता रहे है की गर्मी के दिनों में प्याज का प्रयोग बता रहे हैं बाहर निकलते समय जेब में प्याज रख कर घर से निकले, खाने में प्याज का सेवन अधिक से अधिक करें ।

Posted on: Mar 01, 2019. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

ओं गोंडवाना वालो, कहो नही कर के दिखलावो, उपदेशो से काम ना होगा, भाषणों से काम ना होगा...गीत-

ग्राम पोस्ट-अमगवा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से इंद्रावति धुर्वे गोंडवाना गीत सुना रही है:-
ओं गोंडवाना वालो, कहो नही कर के दिखलावो-
उपदेशो से काम ना होगा, भाषणों से काम ना होगा-
जो लक्ष्य वही अपनावो-
ओं गोंडवाना वालो, कहो नही कर के दिखलावो-
अंधकार है, अंधकार है-
क्या होगा तेरे रहने से, यही अँधेरा दूर भगाना...

Posted on: Feb 28, 2019. Tags: INDRAVATI DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

अजवाइन और हींग में लहसुन तेल पकाय-, मालिस जोड़ो की करे, दर्द दूर हो जाये...कविता

ग्राम-उभेगाव, जिला-छिन्दवाडा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे आयर्वेद से सम्बन्धित
एक कविता सुना रही हैं :-
ठंड लगे जब आप को, सर्दी से बेहाल – नीबू,मधु के सांथ में, अदरक पियें उबाल-
लाल टमाटर लीजिए, खीर सहित इसमें है-
ज्यूस, करेला सांथ हो दूर रहे मधुमेह-
अजवाइन और हींग में लहसुन तेल पकाय-
मालिस जोड़ो की करे, दर्द दूर हो जाये...

Posted on: Feb 28, 2019. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

ग्राम पंचायत, बढ़ावनडाड के ग्रामीण ५ किलोमीटर दूर से पिने का पानी लाने को मजबूर...

ग्राम पंचायत-बढ़ावनडाड,जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह ग्रामीणों से चर्चा कर रहे मौजूद महिलाऐ पीने के पानी की समस्या बता रही है सुमिंत्रा बाई, कौशल्या बाई और विद्या बाई जो बता रही हैं कि यहां पानी की बहुत समस्या है, 20 परिवार यहाँ रहते है लोगो को पीने के पानी के लिए 5 किलो मीटर दूर जाना पड़ता है नहाने के लिए भी पानी की कोई अच्छी सुविधा नहीं है, इस समस्या के लिए आवेदन भी किया है लेकीन कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है की इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाये जिससे पानी की समस्या का समाधान किया जा सके...
सरपंच@8120755680,पी.एच.ई.@9993485805. सुखसागर@9669383380

Posted on: Feb 28, 2019. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »