आज है मन चाहता लौट आऊं मैं...नदी पर कविता
जिला-मुज़फ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार नदी पर आधारित कविता सुना रहे हैं:
आज है मन चाहता लौट आऊं मैं-
तुम्हारी स्नेह सिंचित सी वाटिका में-
और तुम्हारे तीर आकर फिर नहा लूँ-
गुन्गुना लूँ खिलखिला लूँ – फिर कुलांचे मारता सा एक बचपन-
तट बंधी एक नाव का तटबंध को ले-
मछलियों सी नाव नदियों में मचलती जा रही हो...
Posted on: Nov 18, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आटन गाय, पाटन गाय कोन बरन के बचदा रे...मंडला से गोंडवाना लोकगीत
जिला- मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत पंद्रे एक गोंडवाना लोकगीत सुना रहे हैं, गीत के बोल इस प्रकार है :
आटन गाय, पाटन गाय कोन बरन के बचदा रे-
कोन पहाड़मा मा गाय चरावे देखन व रे लबरा रे – कोने जो नदिया के पानी पीवे माया-
तरिया पहर मा रानी रोवा-
कल कल कल बहे नरबदा-
सादा निर्मल धार रे...
Posted on: Nov 17, 2016. Tags: RAVI PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
सरकार पहले गरीबों को रिहाइश की ज़मीन का पट्टा दिलवाए फिर शौचालय बनाने को मदद करे...
शिवानन्द द्विवेदी ग्राम-इटहा, ग्राम पंचायत-कैथा, जनपद पंचायत- गंगेव, तहसील-मनगवां, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश के हरिजन आदिवासी बस्ती से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं । वे बता रहे हैं कि प्रशासन ने यह मौखिक फरमान जारी कर दिया है कि अगर लोग शौचालय नहीं बनवाएंगे तो उनका राशन बंद करवा दिया जाएगा और उनको जेल हो जाएगी पर साथी बता रहे है कि उनके पास कोई ज़मीन नहीं है जहां पर उन्होंने घर बनाया है उसका कोई पट्टा उनके पास नहीं है अत: अगर प्रशासन सच में यदि उनकी मदद करना चाहता है तो पहले उनके घर के जमीन का पट्टा दिलवाए और फिर उन्हें शौचालय बनने में मदद करे । ब्लाक CEO@9644142702, जिला CEO@9425636535 कलेक्टर@9425903973। द्विवेदी@7869992139
Posted on: Nov 17, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
शब्द ही हंसाते हैं, शब्द ही रुलाते हैं...कविता
के.एम.भाई कानपुर, उत्तरप्रदेश से एक कविता सुना रहे हैं जिसका शीर्षक है शब्द:
शब्द ही हंसाते हैं,शब्द ही रुलाते हैं-
शब्दों से ही ख़ुशी शब्द से ही दुःख-
हर एक मुस्कुराहट के पीछे शब्द ही है-
और शब्दों के कारण आंसू-
शब्द ही सजाते हैं,शब्द ही बिगाड़ते हैं-
शब्दों ने रची ये दुनिया-
शब्दों से हुआ कोई मालामाल-
शब्दों ने किया कंगाल-
मैं और तुम के बीच भी शब्द ही है-
और आप हम में भी एक शब्द है-
हर एक स्त्री का होता है एक शब्द-
और हर पुरुष का एक शब्द-
कोई जीता है शब्दों के लिए-
तो कोई मरा शब्द से-
मेरी जीत में एक शब्द है-
और तेरी हार भी एक शब्द है-
अच्छा भी है शब्द,बुरा भी होता है शब्द-
फिर भी ना जाने क्यों-
शब्दों से ही प्यार होता है...
Posted on: Nov 17, 2016. Tags: KM Bhai SONG VICTIMS REGISTER
अहा बुझीछी न हमर परेशानी...मैथिली लोकगीत
मनोज मिश्रा ग्राम-झंझारपुर, जिला-मधुबनी, बिहार से एक मैथिली लोकगीत सुना रहे है:
अहा बुझीछी न हमर परेशानी-
अहाते छोटकी बहिन छे दीवानी-
कि व्याह कह दियो भौजी ए हमरो-
पढ़े लिखए में मन न लगई ए-
अत्छी अहुरिया ए दिनहर तकिये नजर परे ये-
वहिके छोटकी बहिनिया ए-
अहा कारियों न आपन मनमानी-
छोटके देवर पे कारियों दयावानी-
अहा बुझीछी न हमर...
