Today's news from newspapers in Gondi :26th August 2018 -
छत्तीसगढ़ : 47 लाख के इनामी नक्सली पहाड़ सिंह ने दुर्ग रेंज के आईजी के सामने किया सरेंडर – दैनिक भास्कर – नई दिल्ली : WhatsApp का सरकार को झटका, मैसेज भेजने वाले की पहचान उजागर करने से इनकार – नईदुनिया न्यूज़ –
धमतरी : 449 बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहाली के लिए लगा रही चक्कर – नईदुनिया न्यूज़ – उत्तर प्रदेश : झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया ऐसा इंजेक्शन की मासूम की निकल गयी जान! – पत्रिका न्यूज़ – भोपाल :जयस को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां, वह नहीं लड़ेगा चुनाव – नईदुनिया न्यूज़ -
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS SANOTI KAWDE NEWS
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों, कांग्रेस भाजपा को बोट झन देना रे...जागरूकता गीत
ग्राम-बरपटीया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
सुनो साथिया, कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
दर भटकोंगे यार कभी ना मिलेगा अधिकार-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों कांग्रेस भाजपा को वोट झन देना रे-
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG SURAJPUR CG SURGUJIHA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में बिजली नही है, 3-4 बार सर्वे कर कर के ले गये हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही...
देवसरीखार, नागाडबरा, ग्राम पंचायत-माठपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी के साथ में गाँव के बिहारी जी है जो बता रहे है कि उनके मोहल्ले में बिजली नही लगी है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार आवेदन किये है, 3-4 बार सर्वे कर के भी ले गये है | लाईन मेन बोलता है कि 2 दिन में बिजली का पोल गिर जायेगा लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें:
सरपंच@7898628206, सचिव@8349359523,
J.E.@8407703899,9425241671. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: ELECTRICITY KABIRDHAM CG MITHLESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
ये मोदी के महिमा महान...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-शाही, पोस्ट-चांदाली, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
ये मोदी के महिमा महान-
की दुनिया जानेय सखी सब दुनिया जानेय जी-
नरेद्र मोदी के महिमा महान-
पैसा ला बदाल के संगी हा-
सब ला सबक दिखाईस-
ऊच नीच अऊ बड़े छोटे के –
याद घलो दिलवाईस...
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: CHHATTISGARHI SONG DINDORI MP KUMAR AHIRWAR SANTOSH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our school hand pump got repaired after report on CGnet, thanks...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि सिंगपुर गाँव के प्राथमिक शाला के पास में एक हैण्डपंप है जो ख़राब हो गया था जिसके कारण स्कूल में पढने वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन खाने के बाद थाली धोने के लिए दूर जाना पड़ता था इसकी शिकायत गाँव वालों ने बहुत बार किया था पर पी.एच.ई. विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी फिर दो महीने पहले उन्होंने सीजीनेट स्वर में इस समस्या को रिकॉर्ड करवाया तो अब पी.एच.ई. विभाग के लोग आकर हैण्डपम्प को सुधार दिए हैं और बच्चे उसका उपयोग कर पा रहे है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों, पी.एच.ई. विभाग, सीईओ, सरपंच, सचिव को धन्यवाद दे रहे है |हेमसिंह मरकाम@9575248234


