माटी के सुन्दर चोला माटी गडा दे ददा...गोंडवाना गीत
ग्राम-नयेगवा रैयत, पंचायत-नंदराम, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से धनसिंह परते एक गीत सुना रहे हैं :
माटी के सुन्दर चोला माटी गडा दे ददा-
माटी गढ़ा दे ना दीयो चिता में जलाय-
ऐ गा मोर कोया वंशी ऐ गा मोर गोंडवानावासी-
रोवा थे कंचन काया ना दियो चिता में जलाय-
अरे मिल जुल के जो अनगीन लकड़ी चिता बड़ी बनाय-
लाते ला रखे आगि लगा के धुआं ला-
उड़ाए माटी गढ़ा दे ना दीयो चिता में जलाय-
ऐ गा मोर कोया वंशी-
ऐ गा मोर गोंडवाना वासी रोवा थे-
कंचन काया ना दियो चिता में जलाय...
Posted on: Nov 07, 2016. Tags: DHAN SINGH PARTE SONG VICTIMS REGISTER
लट खेलत नच मेरी माँ, की नव नंग रतन जड़े...ग्रामीण लोकगीत -
लेखराम यादव ग्राम-चंगेरिया, विकासखंड-बिछिया, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से एक ग्रामीण लोकगीत सुना रहे हैं:
लट खेलत नच मेरी माँ, की नव नंग रतन जड़े-
लट खेलत नच मेरी माँ,की नव नंग रतन जड़े-
हे कए नाग मगवाए मईया खेलत बिजुरा-
खो नये त्रिशूल,कए नग मंगवाए केला...
Posted on: Nov 07, 2016. Tags: LEKHRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER
ये धमक मुसर धुमाढाडे...एक गाँव की कहानी...गीतों में
ग्राम पंचायत-धुमाढाड, ब्लाक प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी अपने गाँव की कहानी बता रहे हैं | वे कहते हैं उनके पूर्वज लोग जब वहाँ पर बसने के लिए आये तो चारों ओर ढाड यानी पेड़ थे और लकड़िया काट-काट और जलाकर उन्होंने खेत बनाया और खुद कूट कूट कर भोजन बनाते थे जिसमे बहुत स्वाद था । वे अपने गाँव के बारे में एक गीत सुना रहे हैं
ये धमक मुसर धुमाढाडे-
कहे मना कूटे जुना धान हो-
ये धमक मुसर धुमाढाडे-
दसवना कूटे बीसवाना छाठे-
ये धमक मुसर धुमाढाडे...
Posted on: Nov 06, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जीरा के औषधीय गुण
डॉ.दीपक आचार्य अहमदाबाद गुजरात से जीरा के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं | जीरा आसानी से सभी भारतीय किचन में मिल जाता है और यह अनेक प्रकार के बीमारियों को भी दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है । प्रसूता माता को जीरा का उबला हुआ पानी पिलाने से दूध स्त्रवण में मदद मिलती है । मां के शरीर में यह रोड प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और माता के दूध में किसी तरह की अशुद्धि हो तो उसे ठीक कर देता है । जीरा पाचन में काफी मदद करता है, पेट मे जो अम्ल क्षार होते हैं उसे साफ करने में जीरा से बहुत मदद मिलती है | एसिडिटी के बाद थोड़ा जीरा चबा लें आप को तुरत आराम मिलेगा । इसका वैज्ञानिक नाम Cuminum cyminum है । डा दीपक आचार्य@7926467407
Posted on: Nov 06, 2016. Tags: Deepak Acharya SONG VICTIMS REGISTER
एक साथ सब मिलकर बोलो-भारत जोड़ो, भारत जोड़ो...कविता
वीरेन्द्र गन्धर्व राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से एक कविता सुना रहे हैं:
गोरो ने किया प्रस्थान-
चल सफल अभियान हुआ-
भारत छोड़ो-
अब सुनो श्रीमान-
कहो अब भारत जोड़ो-
आपस में क्यों अनबन है-
हम एक दूजे के दुश्मन है-
नशे से दूषित हुआ समाज-
माँ बहनो की लूटती लाज-
बच्चे क्यों नहीं सुरक्षित आज-
खतरे में हैं दलितो की जान-
सब का बनेगा हिन्दूस्तान-
भेद भाव के जंज़ीरो को सब मिल के तोड़ो-
एक साथ सब मिलकर बोलो-
भारत जोड़ो, भारत जोड़ो...
