बिजली कर्मचारी बिल कहीं भी छोड़कर चला जाता है, बिल नहीं मिलने से बकाया पैसे इकट्ठे हो गए हैं...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली बिल देने वाले की लापरवाही के कारण सभी का बिल इकठ्ठा और बहुत ज़्यादा हो गया है वह बिल कहीं भी छोड़कर चला जाता है कभी किसी दुकानदार के पास कभी कहीं और के पास जिससे लोगों को बिल नहीं मिल पाता और आज बकाया बिल किसी का 8 हजार तो किसी का 5 हजार हो गया है, बिजली अधिकारी कृपया ध्यान दें. लोगों को इतना ढ़ील बिल एक साथ देने में दिक्कत होगी इसलिए बिजली अधिकारी इसे माफ़ करने का सोचें | S.D.M.@9424166557, बिजली विभाग अधिकारी@9617798185, J.I.साहब @9617961300, जिला कलेक्टर@9425585298. कैलाश पोया@9575922217

Posted on: Dec 28, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गर्भावस्था में लिपस्टिक और परफ्यूम का उपयोग न करें...

अमेरिका के वैज्ञानिकों की सलाह है कि महिलाये गर्भ अवस्था में लिपस्टिक और परफ्यूम का इस्तेमाल न करें नहीं तो बच्चे की जिन्दगी को खतरा हो सकता है साथ ही बच्चो की देखभाल भी प्रभावित होती है. इन प्रोडक्ट्स को बनाने में B.P.S. नामक खतरनाक केमिकल का प्रयोग किया जाता है| वैज्ञानिकों ने B.P.S.केमिकल का प्रयोग प्रेगनेंट चूहों पर किया तो देखा कि 10 प्रतिशत चूहों के बच्चो को सही देखभाल नहीं होने के चलते असमय मौत हो गई| B.P.S. माँ के व्यवहार और बच्चे के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है| इसके चलते माँ बच्चे की जरुरत का सही से ध्यान नहीं रख पाती इसके कारण माँ के गर्भ में पल रहे शिशु के मौत की आशंका में इजाफा होता है| सुनील कुमार@7274026391

Posted on: Dec 28, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

बाल-बाल को संवारिये बाल नहीं तो बेहाल...स्वरचित रचना

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी स्वरचित एक रचना सुना रहे हैं :
बाल-बाल को संवारिये बाल नहीं तो बेहाल-
बाल को ऐसा संवारिये जैसी बुड्डी बाल-
बाल हो तो तन की शोभा, बाल हो तो घर की आभा-
बाल को ऐसा बांधिये कहीं बिखर न जाए-
बाल को ऐसा ताडिये कंचन जैसा निकल जाए
बाल हो तो समाज की शान, बाल हो तो देश की आन-
बाल को दो ऐसा ज्ञान जो देश हो जाए महान...

Posted on: Dec 27, 2016. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव ने बिजली नहीं है पिछले साल खम्बे लाए थे पर उसे भी उठाकर ले गए, कृपया मदद करें...

ग्राम-रेहनीटोला, पंचायत-बीरपुर, पोस्ट-खाजा, थाना-पनवार,तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अमरेश कुमार वर्मा पिता हीरालाल वर्मा बता रहे है कि उनके गाँव रेहनीटोला में 2015 से बिजली नहीं है जिसका अनुरोध इन्होने कलेक्टर, S.D.M से भी कई बार किया है पर आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है एक बार बिजली के खम्बे लाए थे पर उसे भी उठाकर ले गए | गाँव में 200-250 लोग रहते हैं और सभी परेशान हैं । आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करें । सरपंच@9981887962, कलेक्टर राहुल जैन@9425903973, सचिव@8359973583,S.D.M.@8085841170, मुख्य अभियंता@9425424225 | अमरेश कुमार@9589687728

Posted on: Dec 27, 2016. Tags: AMRESH KUMAR VARMA SONG VICTIMS REGISTER

तोरी गठरी में लागे चोर बटोहिया का सोवे...कबीर भजन गीत

मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कबीर भजन गीत सुना रहे है:
तोरी गठरी में लागे चोर-
बटोहिया का सोवे-
पांच,पचीस,तीन हैं चोरवा-
यह सब कीन्हा सोर-
जागु सवेरा बाट अनेरा-
फिर नहीं लागे जोर-
भवसागर इक नदी बहुत हैं-
दिन उतरे जा बोर-
कहैं कबीर सुनो भाई साधो-
जागत कीजै भोर...

Posted on: Dec 27, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »