पुलिस और वन विभाग द्वारा 2015 से बसे 64 बैगा परिवारों का घर तोड़ा और प्रताड़ित किया...

ग्राम-ताड़ीदहरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है 64 बैगा परिवार 2015 से निवास कर रहे हैं, जिसे वन विभाग और पुलिस प्रशासन समिति के द्वारा गांव को उजाडा जा रहा है, लोगो के घर उजाड़ दिए गए हैं, सामान फेंके जा चुके हैं, जब वे पुलिस के पास गए तब अधिकारियो ने घटना स्थल से निकाल दिए, इससे पूर्व पुलिस ने उनके बैग और सामान को जप्त कर लिया था, वे जब पुनः अपना सामान लेने शाम को 4 बजे थाने पहुंचे, तब बैग से 450 रूपए और 10 हजार का मोबाईल गायब था. इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर उचित कार्यवाही करने में मदद करें :TI@799359260. संपर्क नंबर@9575248234.

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

अरे हायरे ऋषि मन अरे करीन पूजा...सरगुजिहा लोकगीत

ग्राम-पलढा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक सरगुजिहा लोकगीत सुना रहे है:
अरे हायरे ऋषि मन अरे करीन पूजा-
बड़ा भारी छत्तीसगढ़ सरगुजा संगी-
ऋषि मन पहारे करीन पूजा-
धन हमर छत्तीसगढ़ के ये माटी महान गा-
ऋषि मन पहारे करीन पूजा-
अरे हायरे ऋषि मन करीन पूजा...

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

तिना ना मुर ना ना रे तिना ना मुर ना...आदिवासी गोंडी गीत

ग्राम-ब्रह्मकुमरा बेड़ा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से रानो वड्डे एक गोंडी गीत प्रस्तुत कर रही हैं. आदिवासी समाज में परम्परागत नृत्य या उत्सव के समय यह गीत गाया जाता है:
तिना ना मुर ना ना रे तिना ना मुर ना-
के नंचाकी लोयम हो लोयन मा मा रे-
इ ले आयो मन्ता रे मानता मामा ले-
तिना ना मुर ना ना रे तिना ना मुर ना...

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: RANO WADDEY

एक दिन गुलामों को गुलामी का एहसास होई...संघर्ष गीत

ग्राम-गाढ़ा-13, तहसील-जवा, जिला-रीवां, मध्यप्रदेश से ओम प्रकाश प्रजापति स्थानीय भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
एक दिन गुलामों को गुलामी का एहसास होई-
जब गरीब क लड़िका थानेदार होई-
जाति की लड़इया तो चली नहीं पइहें-
गुंडागिरी सब धरी रहि जइहें-
अब थान्हें में सबही के रिपोर्ट होइहें-
जब गरीब क लडिका थानेदार होई...

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: OM PRAKASH SONG VICTIMS REGISTER

तिमा नमेड़ नानोडे नानो रे...गोंडी दीपावली गीत

ग्राम-चहचड़, पंचायत-मेड़ो, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (उत्तर बस्तर ), छत्तीसगढ़ से विरेन दुग्गा गाँव की एक बहन से गोंडी गीत रिकॉर्ड करवा रही हैं. यह गीत आदिवासी समाज में दीपावली के अवसर पर गाया जाता है :
तिमा नमेड़ नानोडे नानो रे-
तिना ना नुर ना नो ना ने रे-
गड़ बिन्दो ना ते वो बा...

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: VIREN DUGGA

« View Newer Reports

View Older Reports »