News about scholarships for Dalit and Adivasi students in Gondi

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 500 विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओ एन जी सी ( आयल एन्ड नेचुरल गैस कमीशन) छात्रवृति दे रही है जिसमें 50 फीसदी छात्रवृति लड़कियों के लिए आरक्षित है. 12वीं या कालेज में 60% अंक प्राप्त छात्र और 30 वर्ष से कम आयु वाले छात्र जिसके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख से अधिक न हो और वह भारतीय हो वे इस छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं. वार्षिक छात्रवृति 48 ,000 रूपये मिलेगा | आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2017 है | अधिक जानकारी के लिए www.buddy4study.com पर संपर्क कर सकते हैं. हमसे भी आप इस विषय में अधिक जानकारी के लिए 8602008333/8602008444 पर संपर्क कर सकते हैं

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: NEWS SONG SUMANLATA ACHALA VICTIMS REGISTER

ओ नाना उडी ले वातोनी दादा फडापेन इद ठाना...गोंडी गीत

ग्राम-कौड़िया, थाना-लावाघोघरी, तहसील-पांडुरना, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से रविन्द्र धुर्वे एक गोंडी गीत सुना रहे है इस गीत के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि पुराने ज़माने में जब गाडी मोटर नहीं थे और लोग पैदल चलते थे और तब इन गीतों गाते थे:
ओ नाना उडी ले वातोनी दादा फडापेन इद ठाना-
हिल तो चाही गाड़ी घोडा हिले तो चाही हाँ-
धीरे-धीरे पैदल वातन फडापेन इद ठाना-
ओ नाना उडी ले वातोनी दादा फडापेन इद ठाना...

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: RAVINDRA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

शिक्षा जैसे मुद्दों के बाद बिहार के नाट्यकर्मी शराबबंदी को आगे बढ़ाने सरकार के साथ जुट रहे हैं...

शिक्षा आदि के बाद अब रंगकर्मी बिहार में मद्य निषेध के काम में जुट रहे हैं बता रहे हैं मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार। उनके साथ आज वरिष्ठ रंगकर्मी रामदेनी प्रसाद है जो बता रहे है कि उन्होंने नाटक में 1968 से काम करना शुरू किये थे और इनको नाटक से बहुत लगाव था जिससे लोगो को प्रभावित करते थे और जागरूक भी करते थे । वे बता रहे हैं कि उन्होंने जीवन भर लोगों को शिक्षा से जुड़ने के लिए नाटक किया, लोगों को प्रोत्साहित करने का काम किया जिससे बच्चे स्कूल जाएं और माता-पिता अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और खुद भी शिक्षित हों । अब उनको लगता है कि शराब बंदी भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण काम है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे । सुनील कुमार@9801378393

Posted on: Jan 09, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

धनबाटे धाम एकर पीह बा करनवा...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमरदीप गुप्ता के साथ में दीपक राजा हैं जो ग्राम-बगडा, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं वे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
धनबाटे धाम एकर पीह बा करनवा-
कुदर घडी झूला झूले येही बनवा-
काहे को डोरी लागे काहे के चन्दनवा-
काहे के डोरी लागे काहे के पलनव...

Posted on: Jan 09, 2017. Tags: AMARDEEP GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

लोक लकड़ी लोकर कोटा करकया गादे मना देरो लकड़ी...लकड़ी गीत

ग्राम-धूमाडांड,पोस्ट गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम एक लकड़ी गीत सुना रही है आदिवासी समाज में जब लकड़ी खेलते है तब यह गीत गाया जाता है:
लोक लकड़ी लोकर कोटा करकया गादे मना देरो लकड़ी-
उदुम झुरी उदुम झुरी कव्वा लरे झुरी-
आग बरता दुवा दिगता लकड़ी-
कोर कोयना-कोर कोयना मजूर तोड़ेंना-
पहाड़ उपर तितिर बोले धुर ऊड़ेंना लकड़ी-
नदी धरी चही गोटी प्रति बिछ-बिछखाए-
रजा हेकोऊ सुंदर बेटी पति पड़े जाए-
लोक लकड़ी लोकर कोटा करकया गादे मना देरो लकड़ी...

Posted on: Jan 09, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »