Impact: Our broken hand pump got repaired week after reporting on CGnet...
ग्राम-बरपाटिया, पोस्ट+थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथीबता रहे है कि उनके गाँव के कालपारा वार्ड क्रमांक 1 का हैण्डपम्प ख़राब था और उसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियो के पास किये थे पर कोई सुनवाई नहीं हो रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो एक हफ्ते में हैण्डपम्प को सुधार दिया गया है और अच्छा पानी भी निकल रहा है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. धनसाय मरावी@7354620356.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
नदी नाला की उफान, बाग़ बगीचों की मुस्कान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
नदी नाला की उफान बाग़ बगीचों की मुस्कान-
था हरा भरा खेत खलिहान-
अब लगता है सुना शमशान-
नदी नाला में तो अब मगरमच्छ दिखता ही नहीं-
पर गाँव शहर में मगरमच्छ की कमी नहीं-
एक ढूंढो तो सैकड़ो मिल जाते है-
सच्चाई कहो तो मारने दौड़ जाते है...
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमलोगो की उम्र 65-70 वर्ष हो गई पर वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता, अधिकारी सुनते नही...
ग्राम-चपेली, पंचायत-कहाडघोंदी, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजकुवर, कौशलिया बाई बता रही है कि उनकी उम्र 65-70 साल हो गई है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए वे लोग पंचायत में आवेदन भी दिए है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| तो उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका वृद्धावथा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9575668543, उपसरपंच@9174446978, सचिव@8965893941. कन्हैयालाल केवट@7719930515.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: RAJKUWAR KOUSHLIYA KANKER SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from Newspapers in Gondi : 21st January 2018 -
पुलिस कैम्प पर नक्सल हमला, दो घंटे चली फायरिंग, कोई हताहत नहीं- नईदुनिया-
वाहन जलाने में शामिल एक और नक्सली गिरफ्तार- नईदुनिया न्यूज-
पुलिस दल द्वारा उल्लेखनीय कार्य किये जाने पर मिला शौर्य पदक गढ़चिरोली जिले से 8 पुलिस कर्मी शामिल- लोकमत न्यूज़-
एफ आई आर लेने से पुलिस कर्मी करते हैं इनकार पुरे साल में 649 ही ऍफ़ आई आर दर्ज- लोकमत न्यूज़-
ओडिशा में धान पर लगने वाले कीड़े से किसान परेशान- NDTV न्यूज़-
झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आदिवासी दिल्ली में चला रहे हॉकी क्लब
NDTV न्यूज़ न्यू दिल्ली-
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प तीन साल से ख़राब पड़ा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-हिरचुल, पंचायत-दमकासा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतलाल उइके बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प 3 साल से ख़राब है और वे लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है और उसको पीने से बीमार हो रहे है और उस पानी को नहाने से खुजली भी रहा है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सचिव@7770931358, C.E.O.@7587054500, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.

