इन्दा राजो, राजो कोडका पिटे गा...गोंडी गीत

ग्राम-चाहचड, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कंचन वड्डे और उमेश्वरी दुग्गा एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत के माध्यम से बता रहे है कि गौरेया चिड़िया अपने सहेलियों के साथ मिलकर कितनी मेहनत से कोटा के अन्दर घोसला बनाती है:
रे रे लोयो रे रे रेला रे रे रेला-
इन्दा राजो, राजो कोडका पिटे गा-
येलो रांगे मितोड़ गा-
जोडिंग-जोडिंग वलीकी कोडका पिटे गा-
लोतिंग पुन्दा केवी कोडका पिटे गा-
सात जन्म आयल कोडका पिटे गा...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: KANCHAN WADDE UMESHWARI DUGGA

जब से गोटुल बंद हुआ है तब से हमारा समाज पिछड़ गया है... (गोंडी भाषा में)

उत्तम आतला के साथ में जुड़े है, रमेश कोरचा जो तहसील-कुर्खेडा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से है वे गोंडी भाषा के गीत संगीत और रीति रिवाज के बारे में जानकारी दे रहे है, वे बता रहे है कि हमारे गोंडी गीतों का बहुत पुराना इतिहास है | लेकिन आज की युवा पीडी फ़िल्मी गीतों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है| उससे लोग गलत रास्ते की तरफ बढ़ रहे है | पहले गोटुल हमारी शिक्षा का बहुत अच्छा माध्यम था उसमे लोग अपने विचारो का अदान प्रदान करते थे | एक सम्पूर्ण न्याय पद्धति थी उससे हमारी गाँव की रक्षा भी होती थी | लोग रात के 12-1 बजे तक गोटुल में खेलते रहते थे उससे गाँव की देखभाल होती थी | जब से गोटुल बंद हुआ है तब से हमारा समाज पिछड़ गया है | आज की नई पीडी में माँ बाप भाई बहन कोई रिश्ते को नहीं मानते है|

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: GONDI RAMESH KORCHA

जुलुम कर होवल शिकार आदिवासी...क्रांतिकारी गीत

ग्राम-बरटोली, प्रखंड-चैनपुर, जिला गुमला (झारखंड) से रितु किरण कुजूर, संध्या कुजूर और एलसी खुशबु कुजूर एक क्रांतिकारी गीत सुना रहे है:
जुलुम कर होवल शिकार आदिवासी-
वैसा हम तो तैयार आदिवासी-
क्रांतिकारी के लिए शांति लाने के लिए-
झारखंड राज्य में जीवन सुन्दर बनाय के लिए-
पहले तो राजा जमीनदार एकर पीछे पुलिस हवलदार-
एकर तो नेता ठेकेदार मिलजुल के करब अत्याचार-
क्रांतिकारी के लिए शांति लाने के लिए...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: REETU KIRAN KUJUR SANDHYA KUJUR SONG VICTIMS REGISTER

भारत देश की माटी, चन्दन माथे तिलक लगाना...देशभक्ति कविता

ग्राम+पोस्ट-पडवी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक देशभक्ति कविता प्रस्तुत कर रहे है:
भारत देश की माटी, चन्दन माथे तिलक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
सोने की चिड़िया देश हमारा जन जन में रघुराई-
गंगा यमुना और सरस्वती जिनमें इन्हें पहनाई-
उन अमर सपूत जवानों की हम फिर गाथा दोहराई-
हस कर झूल गये फांसी में अपनी जान गंवाई-
आज सभी को उनका परिचय फिर से आज बताना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना – हम न किसी पर जुल्म करेंगे और न जुल्म सहेंगे-
समाजवादी ज्योत लिए हम मिल-जुल सभी रहेंगे-
भारत माता की लरनौर को हम आज सभी कहेंगे-
कश्मीर-त्रिमौर हमारा न देंगे खूब लड़ेंगे न देंगे खूब लड़ेंगे-
पाकिस्तान होस में आजा खूब किया मन माना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
जिस आजादी के खातिर मर गये वीर बलिदानी-
स्वतंत्रता की कीमत जिसने सही सही पहचानी-
चन्द्रशेखर आजाद,भगत सिंह,झाँसी वाली रानी-
तिलक,गोखले,गांधी, बाबा की है अमिट कहानी-
अमर रहे गणतन्त्र हमारा हिन्द की राज बचाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
स्वतंत्रता ले पावन बेला में कुछ प्रश्न करेंगे-
मोदी जी सीमा में सैनिक यूँही कब तक मरेंगे-
दुश्मन बना पडोसी धमकी कबतक यूँही सहेंगे-
आज भेज दे सैनिक अपने मिल जुल साथ लड़ेंगे-
मियां शरीफ़ की दादागिरी में अब है रोक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में है लहराना-
भारत देश की माटी चन्दन माथे तिलक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में है लहराना...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: POEM RAMESH PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

इंडोरा झुला झूले यो इंडोरा झुला झूले...गोंडी गीत

ग्राम-चाहचड, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा और कंचन वड्डे एक कर्रे (पहनावा) गोंडी गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयो यो रे रेला रेला रे रेला-
इंडोरा झुला झूले यो इंडोरा झुला झूले-
इर्सी पीड़ा ते पके जोड़ी जननि-
जोड़ी-जोड़ी इमा नाटेनोर जोड़ी-जोड़ी-
गोटुल दाई न इतक रोल रो...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: KANCHAN WADDE UMESHWARI DUGGA

« View Newer Reports

View Older Reports »