मान योग नहीं होत कोरो पद पाए...रचना
ग्राम-बैपुर, पोस्ट-गिजरी, थाना-अमरकंटक, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सतेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी एक रचना सुना रहे है:
मान योग नहीं होत कोरो पद पाए-
मान योग नरते ते केवल हित गाये-
बिना एक जिए के भय चलिए अब नहीं काम-
तासो कोरो ज्ञान तभी उठूंग छेड़ विश्राम-
Posted on: Feb 01, 2017. Tags: SATENDRA KUMAR CHANDRAVASNSHI SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री और अधिकारी के कहने पर शौचालय बनवा लिए पर अब ६ महीने से पैसे के लिए दौड़ा रहे हैं...
एक ओर प्रधानमंत्री और उनके अधिकारी पूरे भारत को स्वच्छ बनाने की बात कर रहे हैं पर जो गरीब उनकी बात मानकर शौचालय बनवा रहे हैं उनको अधिकारी दर-दर भटका रहे हैं सही जवाब नहीं दे रहे हैं. ग्राम-कैथा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द द्विवेदी के साथ बद्रिका प्रसाद द्विवेदी हैं जो बता रहे है कि इन्होने जुलाई 2016 में शौचालय का निर्माण करवाया और जो प्रोत्साहन राशि मिलती है 12000 हजार उसके लिए इन्होने आवेदन भरकर सचिव के पास दिए लेकिन आज तक इनको प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई. कृपया इन अधिकारियों से बात कर के मदद करें कैथा सचिव@9755994863, CEO@7440977388. शिवानन्द@9589152587.
Posted on: Feb 01, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
नरेगा आदि का पैसा लेने बैंक जाने के लिए नाला पार करना पड़ता है अधिकारी पुल नहीं बनवा रहे हैं...
हमारा मनरेगा का पैसा ग्रामीण बैंक भैंसामुंडा में मिलता है जहां जाने के लिए हम लोगों को एक नाला पर करना पड़ता है जिसमे पुल नहीं है इसलिए हम लोगों को बहुत दिक्कत होती है बता रहे हैं ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया। वे बता रहे हैं कि देवरी और दभोरा गाँव के बीच में एक नाला है उसमे पुलिया बनवाने के लिए सरपंच के पास मौखिक रूप से कई बार ग्राम सभा में आवेदन लगाए लेकिन आज तक पुलिया नहीं बनवाये है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि सरपंच@7772911742, उपसरपंच@9174990120, कलेक्टर@9425585298, S.D.M@09424166557, कृपया इन अधिकारियो से बात कर इनकी मदद करें. कैलाश@9575922217
Posted on: Feb 01, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे कोल आदिवासी गाँव में आज तक बिजली नहीं लगी हैं कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें...
ग्राम-चकेटी, पंचायत-परसवार, थाना-चचाई, जनपद पंचायत-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रामायण प्रसाद यादव के साथ गाँव के साथी रामकृपाल कोल बता रहे है कि ग्राम चकेटी के पास बकान नदी के पास बकान टोला बसा हुआ है जिसमे करीब 10 कोल आदिवासी परिवार है और वहां पर आज तक बिजली नहीं लगाईं गई है और बिजली नहीं होने के कारण ये लोग चिमनी लगाकर अपना जीवन गुजर बसर कर रहे है और बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होती हैं इसके लिए इन्होने सरपंच के पास शिकायत भी किये थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं| तहसीलदार@9425869037, कलेक्टर@07659222400, 07659222401, इन नम्बरों पर बात करके इनकी मदद करें| रामायण@7772969371
Posted on: Feb 01, 2017. Tags: RAMAYAN PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER
पापा लिख दो ऐसी किताब जो करती हो मुझसे बात...किताब पर कविता
ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू,(झारखण्ड) से अकलेश कुशवाह एक कविता सुना रहे है:
पापा लिख दो ऐसी किताब जो करती हो मुझसे बात-
रंग बिरंगे जिसमे चित्र लगा के देखो जो मित्र-
भाषा उसकी बड़ी सरल हो अक्षर उसके बड़े चंचल हो-
जैसे हम आपस में बोले पढकर मस्त मगन में ढोले-
नाम हो उसका प्यारा-प्यारा छोटा मोटा सबसे नियारा-
नयी-नयी हो उसमे बात पढने लगे सभी दिन रात...
