अभी अंग्रेज़ी पहली कक्षा से पढ़ाते हैं पर मेरे स्कूल में गोंडी पढ़ाते हैं कि नहीं मुझे नहीं पता: शिक्
ग्राम-अमोड़ी, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार ध्रुव बता रहे हैं, वे अमोड़ी शासकीय हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर 2006 से पदस्थ हैं, वे कह रहे हैं आज की शिक्षा और पहले की शिक्षा में अंतर है पहले बच्चो को अंग्रेज़ी की पढाई 5वी कक्षा से शुरू की जाती थी, लेकिन आज पहली से ही हो जाती है, जिसके कारण जानकारी बढ़ी है, कई नई नई तरह तरह की योजनाएं भी आती रहती हैं, उनके स्कूल में गोंडी भाषा की पढाई माध्यमिक स्तर पर नहीं होती पर प्राथमिक कक्षा में की जाती है या नहीं उनको नहीं पता है, वे अपने विद्यालय के संचालन के लिए छोटी बड़ी समस्याओ पर गांव वालो की मदद लेते हैं इस प्रकार से वे स्कूल चला रहे हैं |
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI MANOJ KUMAR DHRUV SONG VICTIMS REGISTER
चला दीदी ओ, चला भाटो ओ नागर ला जोते बर...सादरी भाषा में किसान गीत-
ग्राम पंचायत-अल्का, पोस्ट, थाना-चलगली, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार सादरी भाषा में एक किसान गीत सुना रहे हैं :
चला दीदी ओ, चला भाटो ओ नागर ला जोते बर-
घर दुरा मला चला जो काम करे बरे-
काम ला करब रे-
किसान भईया चला रे खेती किसानी करे बरे-
चला दीदी ओ रोपा लगाए बरे-
रोपा ला लगाबो चला ला गुईया रे...
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: DILIP KUMAR SADRI SONG VICTIMS REGISTER
जय सेवा-जय सेवा बोलो रे...गोंडी गीत
ग्राम-लामता, जिला-बालाघाट (म.प्र.) से ब्रजलाल टेकाम एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत में गोंडी भाषा की विशेषता के बारे में बताया गया है:
जय सेवा-जय सेवा बोलो रे-
जय सेवा-जय सेवा बोलो रे-
अनि वनका ते मावा गोंडी भाषा-
जय सेवा-जय सेवा इंटरो-
अनि वनका ते मावा गोंडी भाषा-
जय सेवा-जय सेवा इंटरो-
भैया जय-सेवा जय-सेवा इंटरो-
जय सेवा-जय सेवा सबतुन इन्दाना-
गोंडी धरम तुन हैय जो पुन्दाना-
जय सेवा-जय सेवा सबतुन इन्दाना-
गोंडी धरम तुन हैय जो पुन्दाना-
अनि गोंडी भाषा काक सब अंटरो-
अनि वनका ते मावा गोंडी भाषा-
जय सेवा-जय सेवा...
ब्रजलाल टेकाम@ 9685526118.
Posted on: Jul 25, 2018. Tags: BALAGHAT BRAJLAL TEKAM GONDI SONG
Today's news from newspapers in Gondi : 25th July 2018...
1.बस्तर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 25 व 26 जुलाई को बस्तर दौरा प्रस्तावित है. रामनाथ कोविंद से पहले डॉ.राजेंद्र प्रसाद, प्रतिभा पाटिल और एपीजे अब्दुल कलाम बतौर राष्ट्रपति बस्तर आ चुके हैं. हालांकि रामनाथ कोविंद देश के पहले राष्ट्रपति होंगे जो बस्तर में रात्रि विश्राम करेंगे|
2.छत्तीसगढ़ में बिलासपुर हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग का आरक्षण घटाने के खिलाफ पेश की गई याचिका पर अंतिम बहस के लिए सुनवाई को आगामी 13 अगस्त के लिए तय किया है. मामले में अब 13 अगस्त को अंतिम बहस होगी|
3.ट्रकों की देश व्यापी आन्दोलन का अब असर दिखनें लगा है. दिगर प्रांत से आने वाली सब्जियों की आवक कम हुई है. इसके अलावा अन्य जरूरी सामग्रियों का भी आयात-निर्यात नहीं किया जा रहा है|
4.रायपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने राजधानी स्थित आमानाका चौक में अनोखा प्रदर्शन किया।
Posted on: Jul 25, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS SANOTI KAWDE
हम बदले तो ये जन बदलेगा, ये जन बदले तो ये जगत बदलेगा...समूह गीत
ग्राम पंचायत-सालेभाट, तहसील-नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुंवरवती साहू और श्रीमती शांति यादव एक समूह गीत सुना रहे हैं :
हम बदले तो ये जन बदलेगा, ये जन बदले तो ये जगत बदलेगा-
ये लोग नही बदल रहे हैं करके नही सोचना-
पहले अपने लोग बदले तो अच्छा रहेगा-
मछली पकड़ के दिए तो नही बदलेगा-
इनको पकड़ना सिखाओ तो अच्छा रहेगा-
हम बदले तो ये जन बदलेगा ये जन बदले तो ये जगत बदलेगा...

