तारीफ़ तेरी निकली है दिल से, आई है लब पे बन के क़व्वाली...गीत

ग्राम-अन्दवा, पोस्ट-त्योंथर, तहसील+ब्लाक-त्योंथर, जिला-रीवा (म.प्र.) से देवेन्द्र आदिवासी एक भजन गीत सुना रहे है:
ज़माने में कहाँ टूटी हुई तस्वीर बनती है-
तेरे दरबार में बिगड़ी हुई तक़दीर बनती है-
तारीफ़ तेरी निकली है दिल से आई है लब पे बन के क़व्वाली-
शिरड़ी वाले साईँ बाबा आया है तेरे दर पे सवाली-
लब पे दुआएँ आँखों में आँसू दिल में उम्मीदें पर झोली खाली-
ओ मेरे साईँ देवा तेरे सब नाम लेवा-
जुदा इन्सान सारे सभी तुझको हैं प्यारे-
तुम्हीं फ़रियाद सबकी तुझे है याद सबकी-
बड़ा या कोई छोटा नहीं मायूस लौटा-
अमीरों का सहारा ग़रीबों का गुज़ारा-
तेरी रहमत का क़िस्सा बयाँ अकबर करे क्या-
दो दिन की दुनिया दुनिया है गुलशन-
सब फूल बाँटे तू सबका माली-
शिरड़ी वाले साईँ बाबा आया है तेरे दर पे सवाली...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: DEVENDRA ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

किसी ने साथ नहीं दिया तो 27 साल अकेले मेहनत कर तालाब बनाया, अपने सांथ गाँव की मदद की...

चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में रहने वाले श्यामलाल राजवाड़े के गाँव में पानी की बड़ी समस्या थी, सूखे की स्थिति हो गई थी, समस्या को हल करने के लिए उन्होंने कई बार सरकारी कार्यालयों में आवेदन दिया| लेकिन कोई फायदा नही हुआ | तब खुद ही एक तालाब खोदने का निर्णय लिया | उन्होंने तालाब का निर्माण कर न केवल अपनी जरूरते पूरी की, सांथ में पूरे गाँव की पानी की समस्या को दूर किया| तालाब बनाने के लिए उन्होंने लगातार 27 साल तक काम किया और अभी भी काम में लगे हैं| आज वे 40 साल के हो चुके हैं| इस कार्य के लिए उन्हें कई बार मंच से सम्मानित भी किया गया है| इस प्रकार इंसान चाहे तो कोई भी काम आसानी से कर सकता है| राकेश कुमार@7909776182

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: RAKESH KUAMR SONG VICTIMS REGISTER

प्रेमी बनकर प्रेम से ईश्वर के गुण गाया कर...भजन गीत

ग्राम-भरदाकला, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से भान साहू एक भजन गीत सुना रही हैं:
प्रेमी बनकर प्रेम से ईश्वर के गुण गाया कर-
मन मंदिर में गफिला झाड़ू रोज लगाया कर-
सोने में तू रात गंवाई दिन भर करता पाप रहा-
इसी तरह बरबाद तू बंदे होता अपने आप रहा-
प्रातः काल उठ प्रेम से सतसंगत में जाया कर-
दुखिया पास पड़ा है तेरे तूने मौज उड़ाई तो क्या-
भूखा प्यासा पड़ा पडोसी तूने रोटी खाई तो क्या...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi : 25th February 2018 -

नई दिल्ली : 973 स्कूलों ने नहीं साझा की नर्सरी आवेदकों की जानकारी – नईदुनिया-
मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोंदी की योजना के नाम पर सैकड़ो महिलाओं से ठगी – पत्रिका-
जगदलपुर : नक्सली कमांडर हिड़मा युवाओं का कर रहा ब्रेनवाश, बड़ी फौज बनाने की तैयारी में है – दैनिक भास्कर-
छत्तीसगढ़ : रमन सरकार की मुश्किलें बढ़ाएंगे किसान, मांगों के साथ घेरेंगे राजधानी को – दैनिक भास्कर-

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM

हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं...आंदोलन गीत

सुनील कुमार, मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक आंदोलन गीत सुना रहे हैं:
हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं-
मिलजुल हम सब करे जतन सोचे कोई उपाए-
गोंवरो शाली बिरसत जानें समझें भाए-
गांव-गांव मैं काला भवन हो गाय बजाएं भाए-
लोक कला को समझें हम इसकों खूब बढ़ाये-
भाई बहन सब मिलजुल नाचे झूमें नाचे गाये – हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं...

-

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »