कई कंपनियां कर्मचरियों को बिना वेतन और हिसाब दिए निकाल देती है, अधिकारी मदद नहीं करते...

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा बता रहे हैं कि 22 अगस्त 2017 को कुन्ती बाई, बेलबती, अनूपा के अतरिक्त दो लोगो को विजय प्रथमिसन प्राइवेट लिमिटेड कन्हेरा उर्ला में अवैधानिक तरीके से काम से निकल दिया गया और उसका हिसाब भी नही दिया गया| उन्होंने हिसाब दिलाने के लिए सहायक श्रमआयुक्त रायपुर में 6माह पूर्व आवेदन दिया था, दूसरा मामला विजय मल्होत्रा और रामचंदर सहानी का जिसमे दोनों ने रघुवीर प्राइवेट लिमिटेड में काम किया, जिसका 1 महीने का वेतन और हिसाब दिए बगैर अवैधानिक तरीके से छटनी कर निकाल दिया गया| उन्होंने 7 सितम्बर 2017 को आवेदन दिया था लेकिन दोनों मामलों पर अभी तक कोई कारवाही नही हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर कार्यालय अधिकारी से बात कर निवेदन करे जिससे उन कर्मचरियों का वेतन और हिसाब मिल सके| सहायक श्रमआयुक्त@9407904724. भागीरथी वर्मा@7354216306

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: BHAGIRATHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi : 27th February 2018 -

नयी दिल्ली : गोबर धन योजना’ के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म बनाया जाएगा – देशबंधु-
नई दिल्ली : मन की बात’ में मोदी ने महिला सशक्तीकरण, दैनिक सुरक्षा पर जोर दिया-देशबंधु-
केरल में आदिवासी युवक की पीट-पीट कर हत्या मामले में अब तक 16 गिरफ्तार-NDTV – रायपुर : 85 हजार पेंशनर्स को भी 7वां वेतनमान 2 से 10 हजार रु. की होगी मासिक वृद्धि – दैनिक भास्कर-

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM

बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी...बेटियों पर गीत

ग्राम-बाग़चौरई , जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से निधि वर्मा और खुशबु एक बेटियों से सम्बंधित एक गीत सुना रही है:
बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी-
तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी-
लिखूंगी पढूंगी मैं मेहनत भी करुँगी-
अपने पाँव पर चलके दुनिया को देखूंगी-
दुनिया को देखूंगी दुनिया को समझूंगी-
बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी...

Posted on: Feb 26, 2018. Tags: NIDHI VARMA AND KHUSHBU SONG VICTIMS REGISTER

हम बंधुआ मज़दूर हैं पर एहसान करके हमें छुड़ाओ मत, कम से कम अभी खाना तो मिल जाता है...

चित्तोड़गढ़ (राजस्थान) से खेमराज चौधरी बता रहे हैं कि आज वे शेरगढ़ गाँव गए इस गाँव में 35 घर है और उनमे से 8 बंधुवा मजदूर और और सब राजपूतो के यहाँ बंधुवा मजदूरी करते है पास में स्कूल है लेकिन कोई भी पढना नहीं चाहते है तीन लोग टीबी के मरीज है और गाँव में पूरे बच्चे कुपोषित है और महिलाये एनीमिक है, सब भूमिहीन है और लोगो के घरो में खाने के लिए राशन नहीं है और उस गाँव में छह बाल बंधुवा मजदूर है| मैंने कहा मैं आप लोगो को छुड़ा लूँ तो उन्होंने कहा नहीं साहब फिर हम लोगो को कोई रखेगा नहीं अभी हम लोगो को कम से कम रोटी तो मिल रही है| आप बाल मजदुरो को किसी को मत छुडाओ हमारी जिन्दगी ठीक है तो वे मायूस हो गए की ये खुद छूटना नहीं चाहते है| चौधरी@9460057394.

Posted on: Feb 26, 2018. Tags: KHEMRAJ CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

बांसुरी के इतिहास में उन कीड़ों का कोई जिक्र नही...कविता

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार नरेश सक्सेना की एक कविता बांसुरी सुना रहे हैं:
बांसुरी के इतिहास में उन कीड़ों का कोई जिक्र नही-
जिन्होंने भूख मिटाने लिए बांसों मे छेद कर दिए थे-
और जब-जब उन हवा छेदों से गुजरती तो बांसों का रोना सुनाई देता-
कीड़ो को तो पता ही नही था कि वे संगीत के इतिहास में हस्तक्षेप कर रहे हैं-
और एक ऐसे वाद्य का आविष्कार जिसमे बजाने वाले की सांसे बजती है-
मैंने कभी लिखा था बांसुरी में बांस नही बजती साँस नही बजता-
बजाने वाला बजता है अब जब-जब बजता हूँ बांसुरी तो राग चाहे जो हो-
उसमे तोड़ो की भूख और बांसों का रोना भी सुनाई देता है...

Posted on: Feb 26, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »