Today's news from newspapers in Gondi : 27th March 2018 -
नई दिल्ली: आधार कार्ड धारक एक जुलाई से चेहरे के जरिये भी करवा सकेंगे सत्यापन – ABP-
नई दिल्ली : हिन्दी के बाद सबसे ज्यादा राज्यों में बोली जाती है यह भाषा, ऐसे मिलेगी नई पहचान – News 18 Hindi-
छत्तीसगढ़,बस्तर : आदिवासी छात्रों पर हर महीने 20 लाख से ज्यादा खर्च फिर भी ड्रेस न जूते -रफ़्तार – अंबिकापुर : संभागस्तरीय सर्व आदिवासी अधिकार महासभा 28 को – दैनिक भास्कर
Posted on: Mar 27, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
उंचा नीचा पहाड़ पर्वत, नदी नाला में, हाय रे हमर स्कूल हावे...शिक्षा गीत
ग्राम-बैकोना, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनिता पैकरा एक गीत सुना रहे हैं:
उंचा नीचा पहाड़ पर्वत, नदी नाला में-
हाय रे हमर, स्कूल हावे-
चला भैया पढ़े बरे, चला दीदी पढ़े बरे-
उंचा नीचा पहाड़ पर्वत, नदी नाला में-
चला भैया पढ़े बरे, चला दीदी पढ़े बरे-
अशिक्षा दूर भगा बो, हाय रे हाय...
Posted on: Mar 27, 2018. Tags: ANEETA PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: अतिसार, दस्त का घरेलू उपचार...
मोती नगर,रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हम सभी को अतिसार या दस्त का घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री-सोठ ५० ग्राम, कुटज ५० ग्राम, नागर मोथा ५० ग्राम, इन्द्र्जो ५० ग्राम, अतीत ५० ग्राम, आम की छाल ५० ग्राम, जामुन की छाल ५० ग्राम,इन सभी को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना कर, सुरक्षित रख लेवे| मात्रा-१-१ चम्मच चूर्ण दिन में दो बार मट्ठा, छाछ या पानी के साथ सेवन करे जल्द लाभ होगा| परहेज-मिर्च मसाला तेल,खटाई गरिष्ट भोजन का सेवन ना करे,नशा न करे, हल्का एवं सुपाच्य भोजन का सेवन करे, मट्ठा का अधिक से अधिक प्रयोग करे| इस प्रकार की औषधियों से धन की भी बचत होती है. अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.
Posted on: Mar 27, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में, दया देके जाना...शिव भक्ति गीत
ग्राम पंचायत-कर्चोलापारा,पोस्ट-गोविन्दपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलखन एक शिव भक्ति गीत सुना रहे है:
दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
दया देके जाना भोला, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
बाबा के सिर में जटा मुकुट है, जटवा में गंगा की धारा-
दया देके जाना गुरु,तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
बाबा के माथे में, चन्दन की माला,कानों में बिच्छु की बाला-
दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना...
Posted on: Mar 27, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
गाँव गली खेतों में सीजीनेट, बाहर सीजीनेट, घर में सीजीनेट...कविता
ग्राम-चंद्रैली, पोस्ट-मसगा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक कुमार सीजीनेट पर एक कविता सुना रहे हैं:
गाँव गली खेतों में सीजीनेट, बाहर सीजीनेट, घर में सीजीनेट-
टप-टप बूँद पड़ती है, तो महकती है, सीजीनेट सोंधी-सोंधी-
सीजीनेट पे घर बने है, कितने सीजीनेट स्वर खड़े है कितने-
सुन्दर फूल खिलाती सीजीनेट, सबका बोझ उठाती सीजीनेट-
गमले मटके सजे सलौने, रंग-बिरंग बने खिलौने-
कुछ भी मोल न लेती, सीजीनेट सोचो, क्या-क्या देती सीजीनेट...
