कल रात कबीर मेरे घर में आया...कविता-
सेत गंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी एक कविता सुना रहे है:
कल रात कबीर मेरे घर में आया-
एक छोटा पुष्प मुझे देते हुए कहने लगा – इस पुष्प को मैं तुम्हे सौंपता हूँ-
पुष्प की याद भक्ति,राम रूपी खाद रहिम रूपी जल से-
इस कारण मै तुम्हारे पास लाया हूँ-
कलयुग की दुर्गन्ध से मुक्त करने के लिए-
भारत माता के जूड़े में सजाने के लिए-
इसके मानवता वादी सुगंध के लिए-
कलयुग में तुम्हारे सहारे के लिए...
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: HINDI POEM MUNGELI CG RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 15 घरों में अभी भी बिजली नहीं लगा, बोलने पर ठेकेदार दारू, बकरा की मांग करता है...
अनूप सिंह नेटी पारा कन्ठहिया, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, पोस्ट-कटकोना, थाना-खडगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके गाँव में सरकार ने चार महीने पहले बिजली लगवाया है जिससे वे गाँव के लोग बहुत खुश हैं लेकिन अभी केवल आठ घरों में ही बिजली आ रही है बाकी के पंद्रह घरो में शुरू नहीं हुई है पर ठेकेदार से कहते है तो वो दारु, बकरा की मांग करते है बोलता है तब ही बाकी घर में बिजली लगाएगा, अधिकारी लोग कोई नहीं सुन रहे हैं | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके घरो में बिजली लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग का नंबर@9302833010. अनूप सिंह नेटी@7746860604
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: ANUP SINGH NETI ELECTRICITY KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER
ओरु बोरू जोबाल जोय येरा बोदी बेरा वे...गोंडी गीत
ग्राम-ह्वेचुर, पंचायत-बोदानार, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्यामा बाई, सियाबती, कुमारी रसोंती और सुनीता एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रे रे लो रे रे लोयो-
ओरु बोरू जोबाल जोय-
येरा बोदी बेरा वे-
ओरु बोरू जोबल जोय-
हिरा बूती वेरा वी-
देसु वी जोबाल जोय-
हिरा बूती रे बैरावी...
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER CG KUMARI RASOTI SHAYAMA BAI SIYABATI
माँ तोर ममता जग मा है महान हो...माँ गीत
ग्राम-हिंदुबिनापाल, तहसील-अन्तागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बसंती और करुणा एक माँ गीत सुना रहे हैं :
माँ तोर ममता जग मा है महान हो-
कैसे करव मै माता तोरे बखान हो-
नौ महीना ले माता पेट मा पुटारे-
दस के छाव मा रे माता अवतारे-
का जानो का मानो का भगवान हो-
कैसे करव मै माता तोरे बखान हो...
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: BASANTI KANKER CG KARUNA SONG VICTIMS REGISTER
भूख लगने पर जो भी खाने को मिले अच्छी लगती है...कहानी-
एक दस वर्ष का बच्चा बीमार पड़ा तो उसके पिता ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया, तब वो फल के अलावा कुछ भी नही खाता था, एक दिन उसे गांव जाना पड़ा तो उसने पड़ोसी को फल और कुछ पैसे देकर बच्चे का देख-रेख करने को कहा और चला गया, पडोसी ने सोचा इसे दूसरा भोजन देंगे तो कैसे नही खाएगा और दाल चावल खाने में दिया, बच्चे ने नही खाया, शाम के समय उसने चिकित्सक से कहा बच्चा तो कुछ भी नही खा रहा, चिकित्सक ने कहा ठीक हो जाएगा, उसके बाद रात को बच्चे को भूख लगी, जिस पर पडोसी ने खाने को कुछ नही दिया, तो बच्चे ने वही दाल चावल खाया, फिर वह भूख लगने पर जो भी मिले खा लेता, इससे सीख मिलती है, भूख लगने पर जो भी खाने को मिले अच्छी लगती है |
कन्हैयालाल पडियारी@ 9522110855.
